सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Chhindwara Tragedy: Congress to Provide ₹50,000 Each; Singhar Alleges MP is Operating on an 'EMI Model' and La

छिंदवाड़ा हादसा: कांग्रेस देगी 50-50 हजार, सिंघार बोले EMI मॉडल पर चल रहा MP, हादसों में नहीं एक जैसी नीति

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Mar 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा हादसे के बाद मुआवजा नीति को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा है। उन्होंने एक समान मुआवजा नीति और पीड़ितों को त्वरित सहायता देने की मांग उठाई है, साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है।

Chhindwara Tragedy: Congress to Provide ₹50,000 Each; Singhar Alleges MP is Operating on an 'EMI Model' and La
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा बस हादसे के बाद मुआवजा नीति को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि अलग-अलग हादसों में मृतकों के परिजनों को अलग-अलग मुआवजा क्यों दिया जाता है। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की ओर से छिंदवाड़ा हादसे के मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
Trending Videos


मुआवजा नीति पर सीधा सवाल
सिंघार ने कहा कि प्रदेश में मुआवजे को लेकर कोई एक समान नीति नहीं है। कहीं 1 लाख, कहीं 2 लाख, तो कहीं 4 या 5 लाख दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को एक स्पष्ट और समान मुआवजा नीति बनानी चाहिए, ताकि सभी पीड़ित परिवारों को बराबर राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल विंडो की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को तो सिंगल विंडो के तहत सारी सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन गरीब परिवारों को मुआवजे के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

छिंदवाड़ा हादसे पर आरोप
सिंघार ने छिंदवाड़ा हादसे को लेकर प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के लिए दबाव बनाया गया था। उनके मुताबिक, जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा लोगों को कार्यक्रम में नहीं आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, और इसी जल्दबाजी में यह हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हुए।

मुआवजे में अंतर के उदाहरण
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: 2 लाख
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड:  4 लाख
एम.वाय. अस्पताल मामला:  5 लाख
छिंदवाड़ा बस हादसा:  8 लाख (पहले 4 लाख की घोषणा)

कफ सिरप कांड का जिक्र
सिंघार ने कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक पिता ने अपने बच्चे के इलाज के लिए ऑटो तक बेच दिया, फिर भी उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार केवल तब सक्रिय क्यों होती है, जब विपक्ष मुद्दा उठाता है।

यह भी पढ़ें-8 कलेक्टर और 7 एसपी नपे, लापरवाह अफसर रहे सीएम के सबसे ज्यादा निशाने पर

दुर्घटनाओं के आंकड़ों से हमला
सिंघार ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में 65 हजार से ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। सिर्फ 2024 में 14,791 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के मामले में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार उन कामों में ज्यादा रुचि लेती है, जहां टेंडर और कमीशन जुड़ा होता है, जबकि आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed