सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress Accelerates Organizational Expansion: 7 City Presidents Appointed; Mandalam Presidents Deployed Acros

कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज: 7 नगर अध्यक्ष नियुक्त, 29 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्षों की तैनाती

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 30 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन विस्तार की रफ्तार बढ़ाते हुए 7 नगर अध्यक्ष और 29 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। 170 से ज्यादा क्षेत्रों में पहले ही तैनाती हो चुकी है और बाकी जल्द पूरी होगी। पार्टी जमीनी स्तर पर खुद को चुनावी मोड में ला रही है।

Congress Accelerates Organizational Expansion: 7 City Presidents Appointed; Mandalam Presidents Deployed Acros
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में संगठन को धार देने के लिए लगातार संठन का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन विस्तार अभियान के तहत 7 नगर अध्यक्षों और 29 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां पार्टी की जमीनी संरचना को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से की गई हैं। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि बूथ और मंडल स्तर पर मजबूत नेटवर्क ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
Trending Videos


संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति
संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन सृजन अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक 170 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि बाकी क्षेत्रों में भी जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और मंडल स्तर पर कार्यकारिणी गठन का काम भी तेजी से जारी है, जिससे संगठन को नीचे तक सक्रिय और प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण और एक्टिव राजनीति पर फोकस
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जल्द ही जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके जरिए उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली, चुनावी रणनीति और जनसंपर्क को मजबूत करने के गुर सिखाए जाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने साफ किया है कि सभी पदाधिकारी आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे जनता के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें-साथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर भड़के आरोपी; समझाने पर युवक को चाकुओं से गोद डाला


इन क्षेत्रों में बने नगर अध्यक्ष

गुना जिला

चांचौड़ा नगर कांग्रेस - सुंदर माली
बीनागंज नगर कांग्रेस- हेमराज खरे
कुंभराज नगर कांग्रेस - अंकित जैन
मधुसूदनगढ़ नगर कांग्रेस -जसपाल भील

सतना जिला
जैतवारा नगर कांग्रेस - ऋषि पोद्दार
चित्रकूट नगर कांग्रेस - ललित मोहन
बिरसिंहपुर नगर कांग्रेस - नवीन केशरवानी

यह भी पढ़ें-उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग, विधायक मसूद पुलिस कमिश्नर से मिले, बोले- माहौल खराब करने की कोशिश

मंडलम स्तर पर भी बड़ा विस्तार
सिर्फ नगर स्तर ही नहीं, बल्कि 29 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत 7 जिलों में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। यह नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की जा रही है।इन नियुक्तियों को कांग्रेस की आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। संगठन को बूथ स्तर तक एक्टिव करने के जरिए पार्टी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed