फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress accelerates organizational mission: 24 District Presidents of the Mahila Congress announced; preparat

कांग्रेस का संगठन मिशन तेज: महिला कांग्रेस के 24 जिलाध्यक्ष घोषित,बूथ स्तर पर महिला संगठन मजबूत करने की तैयारी

Tue, 04 Aug 2026 07:18 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 04 Aug 2026 07:18 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी से 24 जिलों के महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस का कहना है कि इन नियुक्तियों के जरिए महिला संगठन को जिला और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
Congress accelerates organizational mission: 24 District Presidents of the Mahila Congress announced; preparat
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस ने अब संगठन को धार देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने 24 जिलों के महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी। नियुक्तियों को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद अंतिम रूप दिया गया है।कांग्रेस का मानना है कि दतिया की जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। इसी माहौल का फायदा उठाते हुए पार्टी अब महिला संगठन को जिला और बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। जल्द ही अन्य जिलों में भी नियुक्तियां होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


इन जिलों में मिली जिम्मेदारी
ग्वालियर शहर -ज्योति सिंह
जबलपुर शहर - पिंकी सोनी
जबलपुर ग्रामीण - अर्चना दहिया
सतना ग्रामीण - हेमलता सिंह
रीवा ग्रामीण - विजय लक्ष्मी
कटनी शहर - रजनी वर्मा
मुरैना शहर - ममता कुशवाह
मुरैना ग्रामीण - मीनू सिकरवार
रतलाम शहर - यासमीन शेरानी
रतलाम ग्रामीण - रानी देवड़ा
सागर शहर - डॉ. किरणलता सोनी
सागर ग्रामीण - रजनी सिंह
सीधी शहर - कुमुदनी सिंह
सिंगरौली शहर - रागिनी श्रीवास्तव
भिंड शहर - शांति कुशवाह
देवास ग्रामीण - श्रुति बघेल
मैहर - दीपा मिश्रा
धार - प्रीति महेश्वरी
छिंदवाड़ा - सरला सिसोदिया
नर्मदापुरम - अर्चिका सिंह छाबड़े
झाबुआ - गौरी कटारा
विदिशा - नीतू सिंह राजपूत
मंदसौर - राखी सतारवाला
श्योपुर - कृष्णा राठौर

यह भी पढ़ें-MP की ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर बवाल: काउंसलिंग कराई,नियुक्ति पत्र थमाए... फिर 160 अभ्यर्थियों को कर दिया बाहर!
विज्ञापन



संगठन विस्तार पर फोकस
प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि महिला कांग्रेस को हर जिले में सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। नई टीम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन का विस्तार करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी। दतिया की जीत के बाद कांग्रेस लगातार संगठनात्मक बदलाव कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed