सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Farmer leader detained in Madhya Pradesh, controversy escalates over 15 demands

MP में आंदोलन से पहले ही एक्शन: मध्य प्रदेश में किसान नेता नजरबंद, 15 मांगों को लेकर बढ़ा विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 04 May 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन से पहले ही पुलिस ने कई नेताओं को नजरबंद कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया है। किसान 15 मांगों को लेकर भोपाल आने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
  

Farmer leader detained in Madhya Pradesh, controversy escalates over 15 demands
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में किसानों के प्रस्तावित आंदोलन से पहले ही प्रशासन और किसान संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। आरोप है कि पुलिस ने कई किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया, ताकि वे भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। किसान संगठन अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में जुटने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए सीहोर-भोपाल मार्ग पर फंदा टोल नाके पर एकत्र होने की योजना थी। लेकिन पुलिस ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं की आवाजाही सीमित कर दी। जानकारी के अनुसार, देवास, रतलाम सहित कई जिलों में प्रमुख किसान नेताओं के घरों के बाहर सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 30 जिलों से कार्यकर्ता भोपाल आने वाले थे, लेकिन पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर उन्हें रोक दिया। वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, इसलिए वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे। उन्की मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और बढ़ा प्रदर्शन किया जाएगा। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: टीना डाबी की IAS मेंटर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाकर दो करोड़ ठगे, जानिए किसने लगाई इतनी बड़ी चपत
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की 15 प्रमुख मांगें
किसानों ने सरकार के सामने कई मुद्दे उठाए हैं, जिनमें प्रमुख हैं गेहूं खरीदी में आ रही दिक्कतों का तुरंत समाधान, मडी में कम दाम पर बेचने वाले किसानों को भावांतर योजना का लाभ, पराली जलाने के मामलों को वापस लेने की मांग, कर्ज चुकाने की समय सीमा बढ़ाने और नए लोन की सुविधा, प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर पूरी राहत और बीमा राशि, फसलों के दाम लागत के आधार पर तय करने की मांग, सभी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग, दूध के दाम बढ़ाने और बोनस भुगतान, मूंग की फसल की MSP पर खरीदी और खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  

ये भी पढ़ें-  MP News: ग्वालियर में राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन,CM यादव करेंगे शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed