फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: सीएम मोहन यादव कल देंगे 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को रक्षाबंधन का शगुन

Wed, 06 Aug 2025 06:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Aug 2025 06:06 PM IST
सार

रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को तोहफा देंगे। सीएम 7 अगस्त को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से लाड़ली बहना योजना की 27वीं किश्त जारी करेंगे। इस बार बहनों को हर महीने मिलने वाली 1250 रुपये की राशि के साथ-साथ 250 रुपये का रक्षाबंधन शगुन भी दिया जाएगा। यह शगुन मुख्यमंत्री की ओर से बहनों को राखी पर एक प्यार भरा उपहार होगा।

विज्ञापन
Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: CM Mohan Yadav will give Raksha Bandhan shagun to more than 1.26 crore sister
मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव बहनों के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। राखी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें 250-250 रुपये का विशेष शगुन देंगे। यह शगुन लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपये के अतिरिक्त होंगे। सीएम डॉ. यादव बहनों को यह राशि 7 अगस्त को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से दोपहर करीब 2:45 पर जारी करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव का कहना है कि उनकी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा है कि यह शगुन रक्षाबंधन पर भाई की तरफ से छोटा सा उपहार स्वरूप है। 250 रुपये की यह राशि हर महीने मिलने वाली 1250 रुपये से अतिरिक्त होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव का कहना है कि महिलाएं मेरी बहने हैं यह मेरा मान है, सम्मान है, बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। 


ये भी पढ़ें- MP News: MP में 2020 से 'लव जिहाद' के 283 केस, इस साल 6 महीनों में 3,742 महिलाएं बनीं दुष्कर्म की शिकार"
 
Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: CM Mohan Yadav will give Raksha Bandhan shagun to more than 1.26 crore sister
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बहनों के बीच (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भाईदूज से हर महीने मिलेगे 1500 रुपए 
बता दें, मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को जारी की जाने वाली राशि में चरणबद्ध रूप से बढ़ोतरी होगी। साल 2028 तक महिलाओं को तीन हजार रुपये हर महीने मिलने लगेंगे। इस योजना के तहत महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए सरकार हर महीने 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा उनके खातों में ट्रांसफर कर रही है। प्रदेश सरकार दीपावली के बाद आने वाली भाईदूज पर सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपये से बढ़ाकर हर महीने 1500 रुपये देगी। 

ये भी पढ़ें- MP Assembly Monsoon Session: जन विश्वास संशोधन समेत आठ विधेयकों पर चर्चा आज, किसानों से जुड़ा मुद्दा भी उठेगा

 
Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: CM Mohan Yadav will give Raksha Bandhan shagun to more than 1.26 crore sister
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के विजन को साकार कर रहे सीएम
सीएम कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहन-बेटियों के सशक्तिकरण के लिए स्व-सहायता समूहों का संचालन, नौकरियों, स्थानीय-नगरीय निकायों और पंचायतों में आरक्षण उपलब्ध करवा रही है। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि जैसे मोदी सरकार लोकसभा-विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, उसी तरह हमारी सरकार भी महिलाओं के रोजगार और उनकी आर्थिक तरक्की के लिए संकल्पित है।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- किसान उत्पादक संगठन सिर्फ खरीदी तक सीमित न रहें, प्रसंस्करण कर लाभ कमाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed