फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: BJP's Deb, Rekha in Bhopal from Today; Meet Leaders, Connect with Booth Workers

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश: भाजपा के देब-रेखा आज से भोपाल में, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद

Wed, 30 Sep 2026 08:09 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 30 Sep 2026 08:09 AM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे। दोनों नेता बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ वरिष्ठ नेताओं और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP's Deb, Rekha in Bhopal from Today; Meet Leaders, Connect with Booth Workers
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा दो दिन भोपाल में रहकर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। दोनों नेताओं का दौरा केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा। वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद करेंगे। इसके बाद प्रदेश कोर ग्रुप और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बिप्लब देब 30 सितंबर को सुबह बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। इसके बाद पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात का कार्यक्रम है। दोपहर बाद वे बूथ अध्यक्ष के घर चाय पर पहुंचेंगे। शाम को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदेश में बंद बस स्टैंड फिर होंगे शुरू, सीएम यादव ने कलेक्टर को दिए निर्देश, हर जिले में रूट की समीक्षा होगी
विज्ञापन


सह प्रभारी भी बूथ पदाधिकारियों से करेंगी मुलाकात
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी 30 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे अरेरा कॉलोनी में बूथ की पदाधिकारी के घर भोजन करेंगी। शाम को कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: नए प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देब कल आएंगे, बूथ कार्यकर्ता के घर भोजन और कोर ग्रुप की बैठक करेंगे

एक अक्टूबर को संगठन की बैठक
दोनों प्रभारी एक अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। संगठन स्तर की इस बैठक में प्रदेश में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: सुसनेर नगर परिषद में 75.96% मतदान, प्रदेश के पंचायत उपचुनाव में 56.62% लोगों ने डाले वोट

बूथ स्तर पर पहुंचने का संदेश
देब और वर्मा के कार्यक्रम में बूथ कार्यकर्ताओं के घर भोजन और मुलाकात को खास महत्व दिया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी के दौरे में वरिष्ठ नेताओं के साथ सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम भी रखा गया है। इससे संगठन में जमीनी स्तर की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद पर जोर का संकेत मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed