Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Women’s Asian Champions Trophy Begins in Bhopal Today, India to Face Malaysia in Opener

एमपी: भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, पहले मैच में मलेशिया से भिड़ेगा भारत, सीएम होंगे शामिल

Thu, 19 Nov 2026 07:57 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 19 Nov 2026 07:57 AM IST
सार

भोपाल में गुरुवार से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। पहले मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम मलेशिया से भिड़ेगी। छह देशों के बीच 28 नवंबर तक खिताबी मुकाबले होंगे। वहीं, 22 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। समारोह में गायक सुखविंदर सिंह प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Women’s Asian Champions Trophy Begins in Bhopal Today, India to Face Malaysia in Opener
महिला एशियन चैपियंस ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ आज से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में गुरुवार को महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 शुरू होने जा रही है। नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली इस प्रतियोगिता में छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। पहले दिन मेजबान भारतीय टीम का मुकाबला मलेशिया से होगा। यह मैच शाम 4:35 बजे खेला जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें खिताब के लिए उतरेंगी। 19 से 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन है। भारत अब तक तीन बार यह खिताब जीत चुका है। इस बार टीम की नजर चौथी बार ट्रॉफी जीतने पर है। दक्षिण कोरिया भी तीन बार चैंपियन रह चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गांधीसागर के बैकवॉटर में डेस्टिनेशन कैबिनेट: आरती,क्रूज की सैर और 40.50 करोड़ के पर्यटन प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन
विज्ञापन


इस साल शानदार रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन
भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए साल 2026 अच्छा रहा है। टीम ने हैदराबाद में विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप के लिए जगह बनाई। इसके बाद न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एफआईएच महिला नेशंस कप के सभी पांच मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम को एफआईएच प्रो लीग में भी जगह मिली। बेल्जियम में हुए महिला हॉकी विश्व कप में भारत ने पांचवां स्थान हासिल किया। यह 1974 के बाद विश्व कप में टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं, जापान में हुए एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, पहले दिन भारत-मलेशिया की भिड़ंत; 28 को फाइनल


पहले दिन होंगे तीन मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे। दोपहर 1 बजे चीन और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दोपहर 3:15 बजे जापान और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 4:35 बजे भारत और मलेशिया के बीच मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम लीग चरण में पांच मैच खेलेगी। मलेशिया के बाद 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से उसका मुकाबला होगा। प्रतियोगिता राउंड रॉबिन आधार पर होगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 27 नवंबर को होंगे, जबकि 28 नवंबर को तीसरे स्थान और खिताब के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल शाम 7 बजे होगा। 

ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित

22 नवंबर को सीएम करेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
हॉकी प्रतियोगिता के बीच 22 नवंबर को नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और खेल मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया जाएगा। करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से इस खेल परिसर को विकसित किया जा रहा है। लोकार्पण समारोह में मशहूर गायक सुखविंदर सिंह प्रस्तुति देंगे। 'चक दे इंडिया' और 'जय हो' जैसे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले सुखविंदर सिंह समारोह में मुख्य आकर्षण होंगे। इसी दिन शाम 7 बजे भारत और थाईलैंड के बीच हॉकी मुकाबला भी खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: टोल पर रोकी गाड़ी तो भड़के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, पूछा- जानते हो मैं कौन हूं?

तैयारियों का लिया जायजा
प्रतियोगिता और लोकार्पण समारोह को लेकर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और साफ-सफाई की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। आयोजन के दौरान सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने को भी कहा। इस प्रतियोगिता के आयोजन से भोपाल को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के बड़े मंच पर पहचान मिलेगी। साथ ही नाथू बरखेड़ा में तैयार हो रहा खेल परिसर प्रदेश में बड़े खेल आयोजनों के लिए नई सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed