{"_id":"6abe4d8b23aa0627440689d0","slug":"mp-cm-mohan-yadav-meets-pm-modi-in-delhi-invites-him-to-global-investors-summit-2027-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित
Thu, 01 Oct 2026 05:39 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश और विकास से जुड़े कामों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
दिल्ली में सीएम ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, निवेश की तैयारियों और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब मध्यप्रदेश सरकार अगले साल जनवरी में भोपाल में निवेश का बड़ा आयोजन करने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार पहले ही 2027 में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने की घोषणा कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- भोपाल आईएएस हत्याकांड: हत्या के बाद गैस पाइप काटकर आयरन के पास छोड़ा, आग लगाने की थी साजिश, केयरटेकर फरार
निवेश और रोजगार पर हुई चर्चा
मुलाकात में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे माहौल और औद्योगिक विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। सरकार का फोकस निवेश के साथ नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। मुख्यमंत्री हाल के महीनों में देश-विदेश में निवेशकों से संवाद कर उन्हें मध्यप्रदेश आने का न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: 2706 केस, 46 हजार किलो नशीला पदार्थ जब्त, सीएम यादव बोले-हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
सुगम परिवहन सेवा का भी दिया अपडेट
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की जानकारी भी दी। 25 सितंबर को शुरू हुई इस सेवा के जरिए प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विस्तार देने की योजना है। सेवा में नगरीय, अंतरनगरीय और ई-बस परिवहन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की बात सरकार ने कही है। मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में हो रही गतिविधियों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के साथ साझा की। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है और इसमें जनभागीदारी तथा सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।