फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Relief for passengers during the festive season: 5 pairs of special trains via Itarsi; additional sleeper coac

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: इटारसी होकर 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, सचखंड एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त स्लीपर कोच

Thu, 01 Oct 2026 06:05 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 01 Oct 2026 06:05 PM IST
सार

दीपावली और छठ पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इटारसी होकर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें मऊ, गोरखपुर, गाजीपुर सिटी और बनारस रूट पर अतिरिक्त सुविधा देंगी। वहीं सचखंड एक्सप्रेस में 11 और 18 नवंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Relief for passengers during the festive season: 5 pairs of special trains via Itarsi; additional sleeper coac
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों और कोच की व्यवस्था की है। इटारसी होकर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूट पर संचालित होंगी। वहीं वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत देने के लिए नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस में 11 और 18 नवंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। रेलवे के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ, पुणे-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, पुणे-गाजीपुर सिटी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन


इटारसी होकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
1. एलटीटी-मऊ स्पेशल (01123/01124) प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 01124 प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 13 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इटारसी में 01123 रात 11:56 बजे आएगी और 12:01 बजे रवाना होगी। 01124 रात 2 बजे पहुंचेगी और 2:05 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

2. पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01415/01416) 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक और वापसी में 01416, 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। इटारसी में 01415 रात 9:10 बजे और 01416 दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल (01079/01080) 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक और 01080, 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। इटारसी में 01079 दोपहर 1:05 बजे और 01080 सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी।
4. पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल (01431/01432) 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक और वापसी में 01432, 15 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इटारसी में 01431 रात 9:15 बजे और 01432 रात 1:10 बजे पहुंचेगी।
5. एलटीटी-बनारस स्पेशल (01051/01052) 14 अक्टूबर से 19 नवंबर तक और वापसी में 01052, 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। इटारसी में 01051 रात 11:56 बजे और 01052 दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।


यह भी पढ़ें-एम्स में 260 आउटसोर्स कर्मचारियों के हटाने पर हंगामा: मुख्य गेट पर धरना,विरोध के बाद सेवा समाप्ति का आदेश वापस


सचखंड में अतिरिक्त स्लीपर कोच
वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत देने के लिए 12715 नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। यह कोच 11 और 18 नवंबर 2026 को जोड़ा जाएगा। रेलवे के मुताबिक इससे इन तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना समय-सारणी के अनुसार बनाने तथा आरक्षण और विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या पूछताछ सेवा का उपयोग करने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed