{"_id":"640471c6e800a8059402892c","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-night-temperature-rises-due-to-clouds-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: बारिश से दिन हुए सर्द, बादलों से रात का तापमान उछला, 12 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: बारिश से दिन हुए सर्द, बादलों से रात का तापमान उछला, 12 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 04:11 PM IST
सार
प्रदेश में सबसे गर्म रात छिंदवाड़ा की रही तो सबसे गर्म दिन मंडला का रहा। बारिश का क्रम फिलहाल जारी रहेगा। दो दिन बाद पारा और गिर सकता है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: दिन का पारा गिरा है तो रात का तापमान उछला है।
- फोटो : self
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। दिन का पारा गिरा है तो रात का तापमान उछला है। इसके पीछे बादल और बारिश को बताया जा रहा है। बीते 24 घंटों में कई इलाकों में पानी गिरा है। विभाग ने अगले 24 घंटों में 12 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना बताई गई है। विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। प्रदेश में सबसे गर्म रात छिंदवाड़ा की रही तो सबसे गर्म दिन मंडला का रहा। बारिश का क्रम फिलहाल जारी रहेगा। दो दिन बाद पारा और गिर सकता है।
मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबल, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। झिरन्या, गोगांवा, शुजालपुर, चचरियापाटी, बड़नगर में 1 सेमी तक पानी गिरा है। अधिकतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी गिरे। नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभागों में सामान्य से अधिक संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री मंडला में दर्ज किया। न्यूनतम तापमान रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में काफी बढ़े। इंदौस संभाग में सामान्य, भोपाल, उज्जैन संभागों में सामान्य से काफी अधिक रहे।
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि नर्मदापुरम, ग्वालियर व चंबल संभागों के जिलों में भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसके मुताबिक नर्मदापुरम, ग्वालियर व चंबल संभागों के जिलों में भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका है। 48 घंटों के बाद तापमान में कुछ गिरावट होगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो दिन के तापमान में गिरावट रही। वहीं रात का पारा कहीं-कहीं चढ़ा है। प्रदेश में सबसे गर्म मंडला रहा। मंडला में 37.6, राजगढ़ में 37.5, दमोह में 36.8, धार में 36.3, सिवनी में 35.6, खंडवा-उज्जैन में 35.5, खरगोन-नर्मदापुरम में 35.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में कहीं-कहीं पारा उछला भी है। छिंदवाड़ा में छह डिग्री तक की उछाल रही। प्रदेश में सबसे गर्म रात छिंदवाड़ा की रही। छिंदवाड़ा में 21.5, नर्मदापुरम में 21.2, सिवनी में 20.4, भोपाल में 20.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा खंडवा रहा। यहां 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम के असर से पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई शहरों में वर्षा हुई। बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं दिन में वर्षा के असर से ठंडी हवा चली, इसलिए दिन का पारा लुढ़का है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से गुजरात पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। निचले स्तर पर हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है, जबकि ऊंचाई पर दक्षिणी हवा चल रही है। विपरीत दिशाओं की हवाओं के टकराव के कारण बादल बन रहे हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X