सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After six years, the Women's Commission has a chairperson, with Rekha Yadav appointed; despite the fi

MP News: 6 साल बाद महिला आयोग को अध्यक्ष मिला, रेखा यादव को सौंपी कमान; नाम तय होने के बावजूद अटका था फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 03 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

करीब छह साल के इंतजार के बाद मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग को नया नेतृत्व मिल गया है। सरकार ने रेखा यादव को अध्यक्ष और साधना स्थापक को सदस्य नियुक्त करते हुए आयोग को फिर सक्रिय कर दिया है।

MP News: After six years, the Women's Commission has a chairperson, with Rekha Yadav appointed; despite the fi
महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद राज्य महिला आयोग को नया नेतृत्व मिल गया है। सरकार ने आयोग के पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रेखा यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही साधना स्थापक को आयोग का सदस्य बनाया गया है, जिनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। करीब छह साल के अंतराल के बाद आयोग में अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति होने से इसे महिला सशक्तिकरण के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। बता दें रेखा यादव का नाम महिला आयोग के अध्यक्ष के लिए तय हो गया था, लेकिन उनके नाम को लेकर आपत्ति आने के बाद उसे होल्ड कर दिया गया था। अब सरकार ने उनके नाम पर ही मुहर लगा दी है। प्रदेश में इन दिनों निगम, मंडल, आयोग और विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर तेज है। अब तक करीब दो दर्जन से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जबकि शेष रिक्त पदों को भी भरने की प्रक्रिया लगातार जारी है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के SP बदले, सिंगरौली एसपी खत्री को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मुद्दों को मिलेगी नई दिशा
महिला आयोग को अध्यक्ष और सदस्य मिलने से प्रदेश में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई और नीतिगत फैसलों को नई गति मिलेगी। लंबे समय से आयोग में शीर्ष पद खाली होने के कारण कई मामलों में निर्णय प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। बता दें  मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष का पद जनवरी 2019 के बाद से स्थायी रूप से नहीं भरा जा सका है। बीच में 2020 में कांग्रेस की सरकार बनने पर शोभा ओझा की नियुक्ति की गई, लेकिन शिवराज सरकार आने के बाद उन्होंने आयोग की सभी को हटा दिया। इसके बाद लंबे समय तक मामला कोर्ट में चला।  

ये भी पढ़ें-  एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका: नया सरचार्ज लागू, जानें एक माह तक कितना रहेगा जेब पर अतिरिक्त बोझ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed