{"_id":"6a747bde0590beccf6085e36","slug":"mp-news-big-relief-for-bhopal-metro-passengers-trains-will-now-run-every-15-minutes-on-sundays-and-public-ho-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल मेट्रो यात्रियों को बड़ी राहत, अब रविवार और सरकारी छुट्टी पर हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल मेट्रो यात्रियों को बड़ी राहत, अब रविवार और सरकारी छुट्टी पर हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
Thu, 06 Aug 2026 05:49 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:49 PM IST
सार
भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हुए रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर मेट्रो सेवा में बदलाव किया है। अब इन दिनों हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी और संचालन समय भी एक घंटे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( एमपीएमआरसीएल) ने रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो सेवा का विस्तार करने का फैसला किया है। अब इन दिनों यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो सेवा मिलेगी। साथ ही मेट्रो का संचालन एक घंटे अतिरिक्त किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सुविधा का लाभ उठा सकें। नई व्यवस्था के अनुसार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर सुभाष नगर स्टेशन से एम्स के लिए अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे, जबकि एम्स स्टेशन से सुभाष नगर के लिए अंतिम मेट्रो रात 8:00 बजे रवाना होगी। इससे यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा और शाम के समय भी आसान एवं निर्बाध यात्रा की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अन्य सभी कार्यदिवसों में मेट्रो का संचालन पहले की तरह ही रहेगा। पीक आवर्स सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक तथा शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध रहेगी। वहीं नॉन-पीक आवर्स में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- MP: विशेषज्ञ डॉक्टरों का 'अकाल',दो दर्जन संचालनालय में अफसरी झाड़ रहे,स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञों की भी कमी
यात्रियों की बढ़ती संख्या को लेकर नई व्यवस्था
भोपाल मेट्रो में हाल ही में अत्याधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली के पूरी तरह लागू होने के बाद दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन शुरू किया गया है। इससे ट्रेन संचालन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, समयबद्ध और विश्वसनीय हुआ है। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: दतिया उपचुनाव की जीत का 'इनाम', भाजपा के पूर्व नेता को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव की दी जिम्मेदारी
यूपीआई, क्यूआर और ई-वॉलेट से भुगतान
यात्रियों को डिजिटल और कैशलेस यात्रा का अनुभव देने के लिए भोपाल मेट्रो में ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) प्रणाली पहले से लागू है। यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट का भुगतान UPI, QR कोड, ई-वॉलेट और मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- MP Politics: 'अब आनंद में हूं..' विभाग बदलने के 22 दिन बाद पहली बार बोले मंत्री लखन पटेल
यात्रियों के फायदें के लिए भी कई सुविधा
इसके अलावा यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कई प्रमोशनल ऑफर भी जारी हैं। रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत, ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं मोबाइल ऐप के जरिए ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस भी मिलेगा। मेट्रो प्रबंधन का मानना है कि इन सुविधाओं से यात्रियों को अधिक बचत के साथ स्मार्ट, तेज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।