{"_id":"6a4da8983f3b298ed20a6bf8","slug":"mp-news-bjp-state-working-committee-meeting-to-be-held-in-orchha-on-july-18-19-organizational-strategy-will-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 18-19 जुलाई को ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 18-19 जुलाई को ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन
Wed, 08 Jul 2026 07:02 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:02 AM IST
सार
मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में होगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले कार्यक्रमों व रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होगी। रामराजा सरकार की नगरी में होने वाली इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेशभर के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। इसमें 106 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग और जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के संयोजक भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें- MP: पीथमपुर में 272 करोड़ के नए निर्माण उपकरण प्लांट का होगा भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर काम तेज करने, संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि इस बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और जनसेवा तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Digvijaya Singh Latest News: 'कोई राजनीति नहीं..' दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, क्या छोड़ेंगे राजनीति?