सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Justice and Chief Minister welcomed former President Ramnath Kovind on his arrival in Bhopal.

MP News: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, केरल के राज्यपाल खान का भोपाल में स्वागत, चीफ जस्टिस और मुख्यमंत्री ने किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को तीन दिन के मध्य प्रदेश प्रवास पर भोपाल पहुंचे, जहां राजभवन में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोविंद का सम्मान किया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी भोपाल पहुंचे, उनका भी राजभवन में स्वागत किया गया। 

MP News: Chief Justice and Chief Minister welcomed former President Ramnath Kovind on his arrival in Bhopal.
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राजभवन में स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजभवन में हुए स्वागत समारोह में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से राजभवन पहुंचे और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद तथा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भेंट की। कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी भोपाल पहुंचीं हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी भोपाल प्रवास पर पहुंचे। कोविंद रविवार को भोपाल में निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे और सोमवार को रायसेन जिले में स्थित ऐतिहासिक सांची स्तूप का भ्रमण करेंगे।
Trending Videos

इस अवसर पर मप्र के राज्यपाल मंगु भाई पटेल और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed