सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mahant Swami Maharaj's birthday celebration; CM reaches Vadodara, says Gujarat is the global center o

MP News: महंत स्वामी महाराज का जन्मोत्सव, वडोदरा पहुंचे CM, बोले-गुजरात से सनातन और मानव सेवा की वैश्विक चेतना

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 02 Feb 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

वडोदरा में महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने गुजरात को सनातन संस्कृति और मानव सेवा का केंद्र बताया। मुख्यमंत्री ने स्वामी नारायण परंपरा के वैश्विक विस्तार और महंत स्वामी महाराज की मध्यप्रदेश से जुड़ी जीवन यात्रा को गौरवपूर्ण बताया।

MP News: Mahant Swami Maharaj's birthday celebration; CM reaches Vadodara, says Gujarat is the global center o
महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मजयंती महोत्सव ने वडोदरा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मजयंती महोत्सव ने वडोदरा को सनातन संस्कृति और मानव कल्याण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात की धरती ने हमेशा धर्म, सेवा और राष्ट्र निर्माण की चेतना को दिशा दी है। महात्मा गांधी, सरदार पटेल से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक यह परंपरा आज भी जीवंत है।
Trending Videos


गिर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर उत्कृष्ट प्रबंधन, वन संरक्षण और सुव्यवस्थित पर्यटन व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी पर्यटन और वन संपदा की दृष्टि से अपार संभावनाएं हैं, और गुजरात के अनुभवों से सीखकर मध्यप्रदेश के वन क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों को और भी समृद्ध बनाया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है, और टाइगर प्रबंधन के लिए वन विभाग के अमले में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने गुजरात में वन विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी नारायण परंपरा का विश्व भर में विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी नारायण परंपरा आज केवल भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि अमेरिका, अबूधाबी, सऊदी अरब समेत कई देशों में भव्य मंदिरों के माध्यम से सनातन मूल्यों का प्रसार कर रही है। दुनिया भर में 600 से अधिक मंदिर, सत्संग दीक्षा जैसे शास्त्रसम्मत ग्रंथ और हजारों सेवाभावी संत सनातन परंपरा की मजबूती का प्रमाण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महंत स्वामी महाराज की जीवन यात्रा की जड़ें मध्यप्रदेश से जुड़ी होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

एक साथ श्लोक पाठ, बना नया इतिहास
जन्मोत्सव के दौरान 15 हजार 666 बच्चों ने एक साथ ‘सत्संग दीक्षा’ ग्रंथ के 315 संस्कृत श्लोकों का सामूहिक पाठ किया। इस अद्भुत आयोजन से नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महंत स्वामी महाराज से जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें-चार महीने बाद भी रिजल्ट नहीं, प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर सवाल, अभ्यर्थी पहुंचे ESB दफ्तर

संस्कृति और सेवा का संगम
कार्यक्रम में गुणातितानंद स्वामी के जीवन और कृतित्व पर आधारित नाटक का मंचन हुआ, जिसमें सामाजिक और धार्मिक सेवा के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत समाज नई पीढ़ी को संस्कार, सेवा और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यह आयोजन न सिर्फ एक जन्मोत्सव रहा, बल्कि सनातन संस्कृति की वैश्विक शक्ति और भारत की आध्यात्मिक विरासत का सशक्त प्रदर्शन भी बना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed