सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sandeep Jain becomes Jabalpur Development Authority Chairman, Virendra Goyal gets the responsibility

MP News: संदीप जैन बने जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 02 May 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। सरकार ने कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की है।

MP News: Sandeep Jain becomes Jabalpur Development Authority Chairman, Virendra Goyal gets the responsibility
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात निगम-मंडलों, आयोगों और विकास प्राधिकरणों में एक दर्जन से अधिक अहम नियुक्तियों की घोषणा की है। इस क्रम में संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे नेताओं को अब जिम्मेदारियां मिलनी शुरू हो गई हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इसके अलावा सरकार ने अन्य कई आयोग और बोर्ड में नियुक्तियां की है। इसमें कोशल शर्मा, संस्कृत संस्थान अध्यक्ष, संदीप जैन, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, राघवेंद्र शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष, सौभाग्य सिंह पाठ्यपुस्तक निगम, वीरेंद्र गोयल , सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, पंकज जोशी, खादी बोर्ड अध्यक्ष, राकेश जादौन उपाध्यक्ष, प्रभु दयाल कुशवाहा, कुश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष और प्रवीण शर्मा, युवा आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।  

ये भी पढ़ें-  MP Weather Update: चंबल समेत 21 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, खंडवा का तापमान 43 डिग्री पार

प्रदेश में अब तक करीब 29 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि कई निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियां अभी बाकी हैं। बताया जा रहा है कि दर्जनभर और नाम फाइनल हो चुके हैं और उनकी घोषणा जल्द की जा सकती है। वहीं, महिला और बाल आयोग को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। साथ ही इंदौर और भोपाल प्राधिकरण में भी नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण मामला अटका हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed