सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State Congress President Jitu Patwari announced that there will be a road blockade from Barwani to Mo

MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एलान, 7 मई से बड़वानी से मुरैना तक होगा चक्काजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा आंदोलन घोषित किया है। कांग्रेस 7 मई को बड़वानी से मुरैना तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम करेगी।

MP News: State Congress President Jitu Patwari announced that there will be a road blockade from Barwani to Mo
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, किसानों की स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, जिसके विरोध में कांग्रेस 7 मई से बड़वानी से मुरैना तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम करेगी। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बड़े हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और आदिवासी वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है और उन्हें मजबूरी में कम दामों पर फसल बेचनी पड़ रही है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही बढ़ती जा रही है। कई मामलों में सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है। पटवारी ने आरोप लगाया कि हाल की कुछ घटनाओं में सरकार का रवैया गंभीर नहीं रहा, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि अगर प्रदेश की स्थिति का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए तो जनता सरकार से असंतुष्ट नजर आएगी। उन्होंने दावा किया कि लोगों का भरोसा भाजपा सरकार से उठ रहा है और बदलाव की मांग तेज हो रही है। 

ये भी पढ़ें-  MP Politics: भाजपा का नारी शक्ति पर फोकस, राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर उतार सकती है महिला उम्मीदवार!

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन राहत राशि समय पर नहीं दी जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भावांतर राशि और मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने घोषणा की कि 7 मई को कांग्रेस पूरे राज्य में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी और बड़वानी से मुरैना तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed