{"_id":"657addd50db33070e9012ce7","slug":"mp-politics-bjp-state-president-vd-sharma-angry-at-congress-mla-masood-says-he-will-stop-hooliganism-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कांग्रेस विधायक मसूद पर भड़के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बोले लगा देंगे गुंडागर्दी ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कांग्रेस विधायक मसूद पर भड़के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बोले लगा देंगे गुंडागर्दी ठिकाने
Thu, 14 Dec 2023 04:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 04:20 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। वहीं, वीडी शर्मा कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर भी भड़क गए।
विज्ञापन
मसूद पर भड़के वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में शर्मा ने कहा कि हम आरिफ मसूद की गुंडागिर्दी को ठिकाने लगाएंगे। शर्मा नई कैबिनेट के निर्णयों को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को बधाई भी दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस देश के अंदर गारंटी की गारंटी पीएम मोदी हैं। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम सीएम डॉक्टर मोहन यादव जी ने किया है। उन्होंने आदिवासियों के लिए तेंदु पत्ता संग्रहकों की राशि को 3000 से बढ़ाकर 4000 करने का काम किया गया है। आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बेल निरस्त कराने के आदेश दिए गए हैं। बीजेपी ने गुंडा डकैतों के राज को समाप्त कर सुरक्षित करने का काम किया है। अब मोहन यादव ने इस ओर एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भी नियंत्रण करने के लिए निर्णय लिया गया है। बिना लाइसेंस के और खुले में मांस बेचे जाने पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की सराहनीय पहल की गई है। एमपी की पहली कैबिनेट ने किसानों के लिए आम जनता के लिए सभी वर्गो के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन
यात्रा पर दी जानकारी
शर्मा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 तारीख से शुरू हो रही है। यात्रा सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में पहुंचेंगी। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें जागरुक करने का काम इस यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। 2014 से पहले चेहरा देखकर योजना बनती थी। लेकिन अब मोदी जी ने सबका साथ और सबका विकास के मुद्दे को लेकर काम किया है। कांग्रेस के द्वारा लाउड स्पीकर के निर्णय पर उठाए गए सवाल पर शर्मा ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने का काम कांग्रेस करती है। कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष का निर्णय न लेने पर उन्होंने कहा कि जो पहले थे वो मुंह के बल गिर गए, अब बने न बने क्या फायदा।
