सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Weather changes in MP, temperature drops due to clouds, two systems will be active in 5 days

MP Weather Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, बादल से तापमान में गिरावट, 5 दिन में दो सिस्टम होंगे सक्रिय

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 12 Feb 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के असर से कई जिलों में बादल छाए हैं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आई है। अगले पांच दिनों में दो नए सिस्टम सक्रिय होंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

MP Weather Today: Weather changes in MP, temperature drops due to clouds, two systems will be active in 5 days
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के प्रभाव से भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। बादलों की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और धूप का असर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के भीतर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। हालांकि इन सिस्टमों का सीधा असर प्रदेश में बारिश के रूप में नहीं दिखेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
Trending Videos


सुबह-शाम ठंड का असर जारी
आने वाले तीन से चार दिन तक प्रदेश में हल्की सर्दी बनी रहेगी। खासतौर पर देर रात और सुबह के समय ठंड महसूस होगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम के कारण बादल छाए हुए हैं। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का रुझान भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी का एक और हल्का दौर संभव
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और अन्य राज्यों में जारी बारिश के असर से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। सिस्टम गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि कड़ाके की ठंड की संभावना फिलहाल नहीं है। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-कैंसर मरीजों के लिए संजीवनी बनेगी AIIMS की खास बुकलेट, इलाज की उलझनों के बीच अब मिलेगी सही राह


अगले दो दिन का पूर्वानुमान

13 फरवरी: कुछ जिलों में हल्का कोहरा छा सकता है। बारिश की संभावना नहीं, दिन में बादल रह सकते हैं।
14 फरवरी: सीमित जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है।


यह भी पढ़ें-90 डिग्री ब्रिज के बाद अब टॉवर रोड पर बवाल, हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजर रही सड़क,लोगों में दहशत


इन इलाकों में पारा लुढ़का
शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पचमढ़ी में 7.4 डिग्री, कटनी के करौंदी में 8.4 डिग्री, अमरकंटक में 9.1 डिग्री, मंदसौर में 9.1 डिग्री, खजुराहो में 9.2 डिग्री और दतिया में 9.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।वहीं बड़े शहरों में रात का तापमान 13 डिग्री से ऊपर बना रहा। ग्वालियर में 13 डिग्री, उज्जैन और जबलपुर में 13.5 डिग्री तथा भोपाल और इंदौर में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में फिलहाल बादलों की मौजूदगी से दिन ठंडे और सुबह-रात सर्द बनी हुई है, जबकि बारिश की कोई बड़ी संभावना नजर नहीं आ रही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed