सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Open Dissent at Congress Office: Jeetu Patwari Cornered During Meeting; Party Worker Alleges, "You Only Meet Y

कांग्रेस दफ्तर में खुला असंतोष: बैठक में ही घिरे जीतू पटवारी, कार्यकर्ता बोला- आप अपने लोगों से ही मिलते हैं

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 01 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में हुई यूथ कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। नेतृत्व पर पक्षपात और संवादहीनता के आरोप लगे, जिससे संगठन के अंदर गहराते असंतोष के संकेत मिल रहे हैं। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

Open Dissent at Congress Office: Jeetu Patwari Cornered During Meeting; Party Worker Alleges, "You Only Meet Y
बैठक में पहुंचे जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में आयोजित यूथ कांग्रेस की बैठक उस वक्त विवादों में घिर गई, जब कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही संगठन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा। बैठक में उस समय माहौल गरमा गया जब एक कार्यकर्ता ने पटवारी के सवाल मेरा कामकाज कैसा है?-का जवाब देते हुए कहा कि वे केवल अपने करीबी और कुणाल चौधरी के समर्थकों से ही मिलते हैं। इस बयान के बाद कुछ देर के लिए बैठक में सन्नाटा छा गया।
Trending Videos


पुराने कार्यकर्ताओं की भी नाराजगी फूटी
टीकमगढ़ से आए एक कार्यकर्ता ने कहा कि वे पिछले 12 वर्षों से पार्टी कार्यालय आ रहे हैं, लेकिन न पहले मुलाकात हो पाई और न अब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें समय नहीं दिया जाता।  बैठक में कई वरिष्ठ नेता पहुंचे, जिनमें उमंग सिंघार और जयवर्धन सिंह शामिल रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नेताओं ने सिर्फ भाषण दिए, जमीनी मुद्दों पर कोई खुली चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में अप्रैल की शुरुआत आंधी-बारिश और बादलों से,फिर तपेगा प्रदेश, 15 अप्रैल के बाद चलेगी लू


राष्ट्रीय प्रभारी के सामने हंगामा
बैठक के दौरान मनीष शर्मा और सज्जन सिंह वर्मा की मौजूदगी में भी हंगामा हुआ। भोपाल यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने नारेबाजी की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।

यह भी पढ़ें-हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे,उग्र प्रदर्शन,किया चक्का जाम, पुलिस ने किया लाठी चार्ज


संगठन में बिखराव के संकेत
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कभी दिल्ली तो कभी इंदौर भेजा जाता है, जिससे वे अपने प्रभार वाले जिलों में काम नहीं कर पा रहे। साथ ही प्रभार वितरण में भी दूरी और व्यवहारिकता का ध्यान नहीं रखने की बात कही गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed