फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Woman Constable Gets Approval for Gender Transition, Home Department Issues Order

एमपी: महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की मिली इजाजत, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Fri, 16 Oct 2026 07:15 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 16 Oct 2026 07:15 AM IST
सार

मध्यप्रदेश पुलिस में पदस्थ महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन के मामले में गृह विभाग से अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद आदेश जारी किया गया है, अब पुलिस मुख्यालय नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
MP: Woman Constable Gets Approval for Gender Transition, Home Department Issues Order
महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक महिला आरक्षक के लिंग परिवर्तन से जुड़े मामले में गृह विभाग ने अनुमति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद विभाग ने प्रक्रिया पूरी की। अब मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। इस प्रकरण में महिला आरक्षक ने लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के साथ भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना और नोटरीकृत शपथ-पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी:  27% ओबीसी आरक्षण की बहाली के लिए सभी जिलों में प्रदर्शन, 28 अक्तूबर को संभाग स्तर पर आंदोलन
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान दस्तावेजों के साथ चिकित्सकीय रिपोर्टों पर भी विचार किया गया। प्रकरण के परीक्षण के लिए भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सकीय जांच कराई गई थी। इसके बाद मानसिक रोग विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला मेडिकल बोर्ड ने भी मामले में अनुशंसा की। सभी संबंधित दस्तावेजों और चिकित्सकीय अभिमतों की समीक्षा के बाद पुलिस मुख्यालय ने अपनी अनुशंसा शासन को भेजी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने अनुमति संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए आदेश जारी किए। अब पुलिस मुख्यालय नियमानुसार अगली कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कोसमी विवाद: सीहोर से पांच हजार आदिवासियों का भोपाल कूच, 17 को सीएम से करेंगे पट्टे और मुआवजे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed