सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   NEET-UG 2026: Exams to be held tomorrow at 33 centres in Bhopal; no entry after 1:30 pm; pens to be provided a

NEET-UG 2026: भोपाल में 33 केंद्रों पर परीक्षा कल, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, केंद्र पर मिलेगा पेन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 02 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को 33 केंद्रों पर आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

NEET-UG 2026: Exams to be held tomorrow at 33 centres in Bhopal; no entry after 1:30 pm; pens to be provided a
NEET UG 2026 परीक्षा - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रविवार, 3 मई को आयोजित की जाएगी। भोपाल शहर में इस परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अंतिम समय का इंतजार न करें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेस कोड और प्रतिबंधित सामग्री
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हल्के कपड़े और सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य अनावश्यक वस्तुएं साथ लाने पर रोक रहेगी। 

ये भी पढ़ें-  MP Weather Update: चंबल समेत 21 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, खंडवा का तापमान 43 डिग्री पार

केंद्र पर ही मिलेगा पेन भी
एनटीए के अनुसार, परीक्षार्थियों को उत्तर लिखने के लिए काला बॉल पेन परीक्षा केंद्र पर ही दिया जाएगा। बाहर से कोई भी लेखन सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में देर रात खुली दुकानों पर सख्ती की मांग: सांसद आलोक बोले-मार्केट बंद होने में दो कानून नहीं चलेंगे

एडमिट कार्ड और फोटो जरूरी
अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज और पोस्टकार्ड साइज फोटो भी साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड जमा कराना होगा, इसलिए उसकी एक अतिरिक्त कॉपी अपने पास रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed