{"_id":"69e770af7daf6ceeb107988c","slug":"ruckus-over-threat-to-sdop-employees-union-enraged-by-bjp-mla-s-statement-said-if-action-is-not-taken-then-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDOP को धमकी पर बवाल: भाजपा विधायक के बयान से भड़का कर्मचारी संघ, बोले-कार्रवाई नहीं तो आंदोलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDOP को धमकी पर बवाल: भाजपा विधायक के बयान से भड़का कर्मचारी संघ, बोले-कार्रवाई नहीं तो आंदोलन होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान के बाद प्रदेश में कर्मचारी संघों ने कड़ा विरोध जताया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षित नहीं होंगे तो कानून का पालन कैसे होगा।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी में एसडीओपी को कथित तौर पर दी गई धमकी को लेकर प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान के बाद तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है। संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में सामने आए बयान कि “10 हजार लोगों को लेकर गोबर भर दूंगा, डैडी में दम है तो रोक लेना” से प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा और व्यवहार से यह संदेश जा रहा है कि प्रदेश में कानून का डर कमजोर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: प्रदेश में गर्मी लगातार पकड़ रही जोर, दिन में लू जैसे हालात; अब रात में भी नहीं मिलेगी ठंडक
अधिकारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
तिवारी ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही इस तरह के बयान देंगे, तो प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होगी और कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा। तिवारी ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ शिकायत हो तो उसे नियमानुसार संबंधित मंच पर रखा जाना चाहिए, न कि धमकी या दबाव की भाषा अपनाई जाए।
ये भी पढ़ें- Crime: भोपाल में दिल्ली की ठग गैंग पकड़ाया, नकली नोटों से यात्रियों को बनाते थे शिकार; छह शातिर आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन’ पर होगी चर्चा
प्रदेश में असुरक्षा का माहौल
संघ के अनुसार, इस घटना के बाद जिलों में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल प्रशासनिक कामकाज को प्रभावित करती हैं, बल्कि जनता में भी गलत संदेश देती हैं।
ये भी पढ़ें- तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना...थार से लोगों को कुचलने वाले बेटे के MLA बाप के बयान की IPS एसो. ने की निंदा
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X