{"_id":"6ad473f503aad972cf019348","slug":"shivraj-targets-opposition-mocks-regime-change-gang-why-is-your-game-failing-in-india-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज का विपक्ष पर निशाना: ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर कसा तंज, बोले- भारत में तुम्हारी दाल गल क्यों नहीं रही?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज का विपक्ष पर निशाना: ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर कसा तंज, बोले- भारत में तुम्हारी दाल गल क्यों नहीं रही?
Sun, 18 Oct 2026 12:53 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:53 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर निशाना साधते हुए चुनावी नतीजों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश के सामने सत्ता परिवर्तन के सपने साबुन के बुलबुले की तरह फूट जाते हैं। साथ ही ऐलान किया कि कल बताएंगे कि उनकी दाल क्यों नहीं गल रही।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विपक्ष और सरकार विरोधी नैरेटिव बनाने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘रिजीम चेंज गैंग’ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यह समूह सत्ता परिवर्तन के सपने देखता है, षड्यंत्र रचता है और झूठ फैलाकर माहौल बनाने की कोशिश करता है। शिवराज ने कहा कि जनता के जनादेश के सामने ऐसे प्रयास सफल नहीं हो पाते। अपने पोस्ट में शिवराज ने पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के निकाय चुनावों और असम, पश्चिम बंगाल तथा पुडुचेरी के उपचुनावों के नतीजों को भी अपने तर्क के समर्थन में गिनाया।
ये भी पढ़ें- एमपी: पांच साल तक भोपाल बायपास पर देना होगा बढ़ा हुआ टोल, हर साल महंगाई के हिसाब से बदलेगा शुल्क
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि गांवों से लेकर शहरों तक और युवाओं से लेकर आम नागरिकों तक, जनता का रुख कथित तौर पर उन लोगों की रणनीति से अलग है, जो सत्ता परिवर्तन का नैरेटिव तैयार करते हैं। शिवराज ने तंज कसते हुए सवाल किया कि हर हार के बाद भी इन लोगों की भारत में दाल क्यों नहीं गल रही। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित समूह को आत्ममंथन करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि अगर इसके बाद भी उन्हें समझ नहीं आया, तो वह अगले दिन बताएंगे कि उनकी दाल क्यों नहीं गल पा रही है। शिवराज की इस पोस्ट को राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधने और चुनावी नतीजों के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एक नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन बंद; कारतूसों की बिक्री पर भी नजर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: पांच साल तक भोपाल बायपास पर देना होगा बढ़ा हुआ टोल, हर साल महंगाई के हिसाब से बदलेगा शुल्क
विज्ञापन
रिजीम चेंज गैंग रोज़ सत्ता परिवर्तन के सपने देखता है, षड्यंत्र रचता है, झूठ फैलाता है और नैरेटिव गढ़ता है। लेकिन जनता के जनादेश के सामने इनके सपने साबुन के बुलबुले की तरह फूट जाते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत, गुजरात निकाय चुनाव और असम, बंगाल व पुडुचेरी उपचुनाव के नतीजे बहुत कुछ बयां करते हैं। गाँव हो या शहर, युवा हों या आम नागरिक...जनता का मूड कुछ और है, और रिजीम चेंज गैंग की स्क्रिप्ट कुछ और अब हर हार के बाद बस एक ही सवाल कि भैया, भारत में तुम्हारी दाल गल क्यों नहीं रही? तो रिजीम चेंज गैंग आत्ममंथन करे, फिर भी समझ न आये तो कल मैं बताऊंगा कि उनकी दाल गल क्यों नहीं पा रही...
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 18, 2026