{"_id":"689cc842f65a750cd00db29a","slug":"suarabh-sharma-case-rto-ex-constable-saurabh-sharma-s-friend-chetan-gets-bail-will-take-care-of-twins-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suarabh Sharma Case: RTO पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के दोस्त चेतन को मिली जमानत, जुड़वां बच्चों की करेंगे देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suarabh Sharma Case: RTO पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के दोस्त चेतन को मिली जमानत, जुड़वां बच्चों की करेंगे देखभाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल की विशेष अदालत ने परिवहन विभाग के घोटाले में आरोपी चेतन सिंह गौर को 27 अगस्त तक जमानत दी। पत्नी और जुड़वां बच्चों की देखभाल के लिए यह राहत मिली। इनोवा कार से मिले सोना-नकदी मामले में जांच जारी है। ईडी ने जमानत का विरोध किया था, पर अदालत ने मंजूरी दी।
मप्र हाईकोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
पिछले साल दिसंबर महीने में लोकायुक्त छापे की जद में आए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खास दोस्त और बिजनेस पार्टनर चेतन सिंह को भोपाल की विशेष न्यायालय ने 27 अगस्त तक के लिए जमानत दे दी है। चेतन को यह जमानत पत्नी और जुड़वां बच्चों की देखभाल के लिए मिली है। सौरभ शर्मा और अन्य आरोपियों ने भी जमात के लिए प्रयास कर चुके हैं।
Trending Videos
लोकायुक्त छापे के बाद करोड़ों की अवैध कमाई और उसके बाद मेंडोरा में लावारिस हालत में खड़ी इनोवा कार से 52 किलोग्राम से अधिक सोना और ग्यारह करोड़ नकदी मिलने की जांच भी ईडी औरकर विभाग कर रहे हैं। हालांकि इनोवा चेतन के नाम से रजिस्टर्ड, लेकिन उसमें मिला सोना और नकदी सौरभ शर्मा की होने की बात जांच एजेंसियां कह रही हैं, लेकिन सौरभ ने सोना और नकदी उसकी होने से साफ इंकार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बिछड़ों के मिलन की इमोशनल कहानी; चौदह बरस का 'वनवास' काटकर लौटी मां, 1600 किमी दूर जाकर बेटा लाया साथ
स्वास्थ खराब होने का दिया है हवाला
जानकारी के अनुसार चेतन सिंह गौर ने पत्नी और जुड़वां बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर ईडी की विशेष न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी थी। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने 27 अगस्त तक के लिए जमानत दी है। अदालत को बताया गया कि चेतन सिंह गौर की पत्नी ने आईपीएफ के जरिए इस साल जून महीने में एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है, लेकिन उसकी मेडिकल कंडीशंस के कारण दोनों बच्चों को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। चेतन के घर में पत्नी और दोनों जुड़वां बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, इसलिए जमानत दी जाए। अदालत ने अस्पताल के दस्तावेजों और मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद चेतन सिंह गौर को जमानत दी है। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने चेतन सिंह गौर की जमानत का विरोध यह कहते हुए किया था कि अभी कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। ऐसे में जमानत से साक्ष्यों को लेकर हेरफेर भी हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X