{"_id":"6a91ad457074cad52c017843","slug":"the-cm-will-visit-lanji-in-balaghat-today-to-meet-families-facing-illness-he-will-also-interact-with-intellec-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मोहन आज बालाघाट दौरे पर, बीमार परिवारों से मिलेंगे; जनविश्वास अभियान में प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मोहन आज बालाघाट दौरे पर, बीमार परिवारों से मिलेंगे; जनविश्वास अभियान में प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
Sat, 29 Aug 2026 04:18 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:18 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट के लांजी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत लोगों से संवाद करने के साथ बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और छात्रावास व उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को बालाघाट जिले के लांजी दौरे पर रहेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत स्थानीय लोगों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री लांजी के पास स्थित कोरका और बोंदारी गांवों में बीमारी से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री लांजी में कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- मई में दो बच्चों की मौत, फिर भी नहीं जागा सिस्टम; CMHO बोले-1500 गांव अकेला नहीं जा सकता, कल बालाघाट जाएंगे CM
मुख्यमंत्री 29 अगस्त की सुबह 8:40 बजे इंदौर से विमान से रवाना होंगे और करीब 9:50 बजे बिरसी-गोंदिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से लांजी के लिए रवाना होंगे और करीब 10:00 बजे यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कोरका जाएंगे। वे करीब 11:20 बजे कोरका पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। दोपहर में वे वापस लांजी लौटेंगे। बता दें बालाघाट में मोहन सरकार को चौथा जनविश्वास अभियान हैं। इससे पहले छिंदवाड़ा, बड़वानी और टीकमगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने जनता के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया। साथ ही जनता की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने पर अधिकारियों पर सख्त एक्शन भी लिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में छात्र-किसान नाराजगी के बीच सरकार का ‘डैमेज कंट्रोल’, अब हर जिले में युवाओं से सीधा संवाद
दोपहर में दिल्ली रवाना होंगे
लांजी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से बिरसी-गोंदिया हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। करीब 2:40 बजे बिरसी पहुंचने के बाद वे विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें- रीवा में मां-बच्चे की मौत पर बड़ा एक्शन: 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड, जांच कमेटी गठित