फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Two MD drug traffickers apprehended following a blockade on the bypass; contraband worth 1.50 lakh seized.

भोपाल क्राइम: बायपास पर घेराबंदी कर पकड़े एमडी ड्रग्स के दो तस्कर, डेढ़ लाख का माल जब्त

Sun, 25 Oct 2026 10:07 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 10:07 PM IST
सार

भोपाल में परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास रोड पर घेराबंदी कर 12.63 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तरुण सराठे और अखिलेश मेहरा को गिरफ्तार किया। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1.50 लाख और बाइक-मोबाइल सहित कुल सामग्री की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Two MD drug traffickers apprehended following a blockade on the bypass; contraband worth 1.50 lakh seized.
गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

राजधानी भोपाल में नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास रोड पर घेराबंदी कर एमडी ड्रग्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.63 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब तीन लाख आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल आईएसबीटी में भीषण आग: वर्मा ट्रेवल्स की 7 बसें जलकर खाक, दक्षिण भारत जाने वाली बसों समेत कई ट्रिप निरस्त
विज्ञापन


परवलिया थाना पुलिस पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से एमडी ड्रग्स लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें गठित की गईं और बायपास रोड पर घेराबंदी की गई। रात करीब पौने दो बजे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी के चलते दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बाइक सवार तरुण सराठे (24), निवासी छावनी पठार, बिलखिरिया के पास से 12.63 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। उसके साथ मौजूद अखिलेश मेहरा (24), निवासी छावनी पठार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरुण पर दो, अखिलेश पर चार मामले
पुलिस के मुताबिक, आरोपी तरुण सराठे के खिलाफ बिलखिरिया थाने में मारपीट और आम्र्स एक्ट से संबंधित दो मामले पहले से दर्ज हैं। अखिलेश मेहरा के खिलाफ मारपीट के चार प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एमडी ड्रग्स की खेप कहां से लाई गई थी, इसे किसे पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ से नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed