सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   UPSC CSE 2025 Final Result: Bhopal’s Ishan Bhatnagar Secures AIR 5, Emerges as MP’s Top Ranker

UPSC CSE 2025 Final Result: भोपाल के ईशान भटनागर ने छुआ आसमान, AIR के टॉप-5 में बनाई अपनी जगह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Fri, 06 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर ने देशभर में 5वीं रैंक हासिल की। ईशान वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनकी स्कूली शिक्षा भोपाल से हुई है। मां ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व बताया है। 

UPSC CSE 2025 Final Result: Bhopal’s Ishan Bhatnagar Secures AIR 5, Emerges as MP’s Top Ranker
भोपाल के ईशान ने यूपीएससी में AIR-5 रैंक हासिल की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईशान भटनागर ने देशभर में पांचवीं रैंक हासिल की है। बता दें कि इस परीक्षा में उम्मीदवारों ने अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा और फरवरी 2026 में पर्सनैलिटी टेस्ट में हिस्सा लिया था। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- खंडवा की बेटी रूपल धनंजय जायसवाल की 43वीं रैंक, पिछली बार 512वीं रैंक हासिल की थी
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग का परिणाम जारी कर दिया है। ईशान मध्य प्रदेश से सफल होने वाले अभ्यार्थियों में शीर्ष पर हैं।  ईशान नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। ईशान भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) में नवनियुक्त अधिकारी बने हैं। ईशान ने अपने बायो में भी लिखा है कि बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु शासन संबंधी समाधानों को लागू करने में रुचि रखता हूं। ईशान ने दिल्ली के नेशनल लॉ कॉलेज विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी कर चुके हैं।  ईशान ने स्कूली शिक्षा डीपीएस भोपाल से पूरी की है। ईशान की मां विनीता भटनागर आरजीपीवी में प्रोफेसर हैं। पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 

ईशान की मां विनीता ने बताया कि वे रिजल्ट वाले दिन बेटे से मिलने नागपुर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि परिणाम उम्मीद से कई गुना बेहतर आया और परिवार ने इस खुशी को मिलकर सेलिब्रेट किया। उन्होंने कहा कि भोपाल से उनका गहरा जुड़ाव है और यह उपलब्धि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed