{"_id":"69e749286e0cc4555c09f8f7","slug":"water-crisis-hits-bhopal-as-summer-begins-tankers-arrive-every-two-days-in-slums-queues-form-in-the-afternoo-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट: झुग्गी बस्तियों में दो दिन में आ रहा टैंकर,दोपहर में लग रही लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट: झुग्गी बस्तियों में दो दिन में आ रहा टैंकर,दोपहर में लग रही लाइनें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट गहराने लगा है। खासकर झुग्गी बस्तियों में लोग टैंकर के भरोसे हैं और तेज धूप में घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। समय पर व्यवस्था नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।
पानी लेने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की किल्लत सामने आने लगी है। शहर के कई इलाकों में समय पर पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा असर झुग्गी बस्तियों में देखने को मिल रहा है, जहां रोजमर्रा के काम के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो गया है।
टैंकर भी नहीं दे पा रहे राहत
नगर निगम की व्यवस्था भी कमजोर नजर आ रही है। कई इलाकों में पानी के टैंकर एक दिन छोड़कर पहुंच रहे हैं और उनके आने का कोई तय समय नहीं है। ऐसे में लोग सुबह से ही बर्तन लेकर लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई परिवारों को पूरा पानी नहीं मिल पाता।
दोपहर की धूप में इंतजार, बढ़ी मुश्किलें
तेज गर्मी के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दोपहर में टैंकर का इंतजार करते दिखाई देते हैं। झुग्गी बस्तियों में हालात और खराब हैं, क्योंकि वहां पानी का कोई स्थायी इंतजाम नहीं है। कई जगह बोरिंग बंद पड़ी हैं, जिससे लोग पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें-भोपाल में 3 कांग्रेस IT कार्यकर्ता हिरासत में, विवेक तन्खा बोले-यह गलत कार्रवाई,पत्र विवाद गहराया
लोगों में नाराजगी, सुनवाई नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। शिकायतों के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें-तिलक-कलावा पर बवाल, सड़कों पर उतरा हिंदू संगठन, बहिष्कार की चेतावनी
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी दिक्कत
मई-जून में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे पानी की मांग और बढ़ेगी। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जल संकट और गंभीर हो सकता है। यह समस्या अब सिर्फ एक-दो इलाकों तक सीमित नहीं, बल्कि शहर के कई हिस्सों में फैल चुकी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X