सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Women's power: BJP may field a female candidate for one Rajya Sabha seat, and the number will also increase in

नारी शक्ति वंदन: एक राज्यसभा सीट पर महिला प्रत्याशी उतार सकती है BJP, कार्यकारिणी में भी बढ़ेगी संख्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 02 May 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला आरक्षण को लेकर देश और मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा राज्यसभा चुनाव और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर बड़ा संदेश देने की तैयारी में है।

Women's power: BJP may field a female candidate for one Rajya Sabha seat, and the number will also increase in
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश समेत देशभर में महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नारी शक्ति वंदन को लेकर बड़ा संदेश देने की तैयारी में नजर आ रही है। चर्चा है कि पार्टी राज्यसभा चुनाव और संगठन दोनों स्तरों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा सकती है। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते की है। भाजपा अपनी दो सीटों में से एक पर महिला उम्मीदवार उतार सकती है। राज्यसभा चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने का मकसद भाजपा के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को जमीन पर दिखाना और महिला मतदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश देना माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह कदम सिर्फ चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और व्यापक सामाजिक संदेश देने की कोशिश है।  
Trending Videos


ये भी पढ़ें- गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर सख्ती: 34 सर्वेयर हटाए, विदिशा में दो पर FIR, शिवराज बोले- लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन में भी बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
सिर्फ चुनाव ही नहीं, संगठन स्तर पर भी महिलाओं को अधिक अवसर देने की तैयारी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिए हैं कि जल्द बनने वाली प्रदेश कार्यकारिणी में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। बताया जा रहा है कि नई कार्यकारिणी का आकार पहले से छोटा होगा, लेकिन उसमें महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है। पिछली कार्यसमिति में करीब 200 सदस्य थे, जिनमें लगभग 36 महिलाएं शामिल थीं। इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें-  NEET-UG 2026: भोपाल में 33 केंद्रों पर परीक्षा कल, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, केंद्र पर मिलेगा पेन

हर जिले को मिलेगा संतुलित प्रतिनिधित्व
जानकारी के अनुसार, इस बार कार्यसमिति गठन में बड़े शहरों के वर्चस्व को सीमित करने की भी तैयारी है। योजना के तहत हर जिले से अधिकतम चार नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए सभी जिलों से नाम मांगे गए हैं, जिनमें प्रदर्शन, संगठनात्मक सक्रियता और क्षेत्रीय संतुलन को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed