सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Board exams begin in Madhya Pradesh: 16 lakh students to participate, strict monitoring at centers, CCTV and f

MP में बोर्ड परीक्षा का बिगुल: 16 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल, सेंटर पर सख्त निगरानी,CCTV-फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिनमें 16 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए CCTV, फ्लाइंग स्क्वॉड और प्रश्नपत्रों की वीडियोग्राफी जैसी सख्त व्यवस्थाएं की गई हैं। 

Board exams begin in Madhya Pradesh: 16 lakh students to participate, strict monitoring at centers, CCTV and f
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का दौर अब शुरू होने जा रहा है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। राज्यभर में बनाए गए 3856 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी, जहां नकल रोकने के लिए तकनीक और प्रशासन दोनों का कड़ा पहरा रहेगा।इस बार बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और अनुशासित बनाने पर जोर दिया गया है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तक हर स्तर पर सख्ती की गई है।
Trending Videos


10 फरवरी से 12वीं, 13 फरवरी से 10वीं की परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। इस बार करीब 9.07 लाख छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर जिले में उड़नदस्ते, संवेदनशील केंद्रों पर तीसरी आंख
प्रदेश के हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यहां CCTV कैमरों के जरिए भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से सीधी मॉनिटरिंग होगी। इसके अलावा थानों से प्रश्नपत्र निकालने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है।

यह भी पढ़ें-विजय शाह बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कर्नल कुरैशी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी


राजधानी भोपाल में 104 परीक्षा केंद्र
भोपाल में 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा देंगे। इसके लिए शहर में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां भी हर केंद्र पर सख्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी।बोर्ड ने पहले ही संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि यह टाइम टेबल हर छात्र और अभिभावक तक अनिवार्य रूप से पहुंचे। इसके लिए नोटिस बोर्ड, असेंबली और व्हाट्सएप ग्रुप जैसे माध्यमों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें-MP में सर्दी का आखिरी दौर, दो दिन और रहेगा असर, फिर लौटेगी गर्माहट, कटनी-शहडोल सबसे ठंडे


एग्जाम के दौरान सख्त नियम
परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ और अनावश्यक गतिविधियों पर रोक रहेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed