{"_id":"69dfc27deb60c4fae901edb1","slug":"burhanpur-news-dilapidated-power-line-sparks-farm-fire-crop-destroyed-farmer-suffers-heavy-losses-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: बिजली विभाग के जर्जर तार ने उजाड़ दी फसल, खेत में आग लगने से किसान को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: बिजली विभाग के जर्जर तार ने उजाड़ दी फसल, खेत में आग लगने से किसान को भारी नुकसान
Wed, 15 Apr 2026 10:23 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:23 PM IST
सार
बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक किसान की पूरी मेहनत को चौपट कर दिया। बताया जा रहा है कि बिजली का एक जर्जर तार टूटकर किसान के खेत में गिर गया, जिससे वहां लगी फसल में आग लग गइँ।
विज्ञापन
बिजली का तार गिरने से खेत में खड़ी फसल जलकर खाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के ग्राम बख्खारी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बिजली का जर्जर तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे 5 एकड़ में खड़ी मक्के की फसल में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आग इतनी तेजी से फैली कि किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस आगजनी में फसल के साथ-साथ खेत में लगा महंगा ड्रिप सिंचाई सिस्टम और पाइप लाइन भी पूरी तरह नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और दमकल को सूचना दी लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dhar News: वेतन विसंगति को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा श्रमिकों का प्रदर्शन, 70 कर्मचारियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
पीड़ित किसान ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि जर्जर तार को लेकर पहले ही शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय पर सुधार किया जाता, तो यह नुकसान टल सकता था।
किसान ने बताया कि उसने कर्ज लेकर और अपनी जमा पूंजी लगाकर फसल तैयार की थी। इस हादसे ने उसे गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है। अब उसके सामने परिवार के पालन-पोषण और कर्ज चुकाने की चिंता खड़ी है।
घटना के बाद किसान ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि उसे राहत मिल सके। वहीं ग्रामीणों ने भी जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत की मांग की है, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
