पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur News: Allegations of 40,000 fake objections in Burhanpur SIR.

Burhanpur News: विधायक मंजू दादू के इशारे पर हुआ SIR घोटाला, कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने लगाया आरोप

Tue, 03 Feb 2026 12:26 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 12:26 PM IST
सार

बुरहानपुर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के दौरान 40 हजार से अधिक फर्जी आपत्तियों का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने नेपानगर विधायक मंजू दादू पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया। ऑडियो-वीडियो के आधार पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
Burhanpur News: Allegations of 40,000 fake objections in Burhanpur SIR.
SIR को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर जिले में SIR (मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण) के दौरान सामने आए करीब 40 हजार से अधिक फर्जी आपत्तियों के मामले ने अब सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने प्रेस वार्ता में इस पूरे प्रकरण का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि यह पूरा खेल नेपानगर विधायक मंजू दादू के इशारे पर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा रचा गया।
विज्ञापन


रघुवंशी ने दावा किया कि आपत्तिकर्ता रितुराज से फोन पर हुई बातचीत में उसने खुद स्वीकार किया कि उसके नाम से दो-तीन आपत्तियां लगाई गई हैं। बातचीत के दौरान रितु राज द्वारा कहे गए शब्द “दीदी और अपन साथ में बैठ जाएंगे… आप भी दीदी के बाहर नहीं हो और हम भी आपके बाहर नहीं हैं” इस बात की ओर इशारा करते हैं कि पूरे मामले में राजनीतिक संरक्षण मौजूद है। यह ऑडियो-वीडियो सामने आने के बाद विधायक मंजू दादू की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि यह फर्जी आपत्तियां जानबूझकर कांग्रेस समर्थकों, खासकर दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाकर लगाई गईं, ताकि उनके नाम मतदाता सूची से हटवाए जा सकें। हैरानी की बात यह है कि जिन लोगों के नाम से आपत्तियां दर्ज हैं, उनमें से कई बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, देवास और खरगोन जैसे स्थानों के बताए जा रहे हैं, जिन्हें खुद यह नहीं पता कि बुरहानपुर कहां स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खबर पर एक्शन... मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास, केमिकल वेस्ट बहा रहे उद्योगों पर कसी नकेल

जिलाध्यक्ष हेमंत पाटिल ने प्रशासन और चुनाव आयोग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि बिना सत्यापन इतनी बड़ी संख्या में आपत्तियां कैसे स्वीकार कर ली गईं। वहीं बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक किसी भी फर्जी आपत्तिकर्ता पर एफआईआर दर्ज नहीं होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन का रूप ले सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed