{"_id":"672644a3070499b3e20393a1","slug":"a-clash-of-padas-was-organized-in-shahpur-of-burhanpur-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का हुआ आयोजन, 100 से अधिक पाड़ों के बीच हुआ मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का हुआ आयोजन, 100 से अधिक पाड़ों के बीच हुआ मुकाबला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Burhanpur News: शनिवार को गोवर्धन पूजा के दिन पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया। करीब 100 से अधिक पाड़ों के बीज मुकाबला हुआ। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। यहां मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के भी कई शहरों से लोग आए।
शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का हुआ आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर में दीपावली के पड़वे के अवसर पर प्रति वर्षानुसार शनिवार को शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मप्र के अलावा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से पहुंचे।
Trending Videos
दूर-दूर तक लोग मकानों की छतों पर बैठे नजर आए। करीब 100 से अधिक पाड़ों के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले के दौरान जीतने वाला पाड़ा हारने वाले पाड़े के पीछे दौड़ लगाता है। विजेता पाड़े के मालिक को एलईडी लेकर कूलर सहित अन्य कईं अलग अलग ईनाम दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरहानपुर जिले में यह परंपरा करीब 600 साल पुरानी बताई जाती है। जिले में चिंचाला, नेपानगर, शाहपुर, निंबोला, फोफनार, खामनी, भावसा, बंभाड़ा, रायगांव, खकनार, सिरपुर, धाबा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल विभिन्न मौकों पर पाड़ों की टक्कर कराई जाती है। हालांकि जिले में पाड़ां की टक्कर पर प्रतिबंध है, लेकिन सालों से चली आ रही यह परंपरा अब भी कायम है।

कमेंट
कमेंट X