सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Anger in Hindu Mahasabha over vulgarity in the name of Lavani

Burhanpur: लावणी के नाम पर फूहड़ता, हिंदू महासभा ने की एफआईआर की मांग; शाहपुर में हुआ था आयोजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Nov 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Burhanpur: शाहपुर में रविवार रात मेला आयोजन समिति ने लावणी कार्यक्रम कराया। हालांकि इस कार्यक्रम को लेकर हिंदू महासभा ने आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज करवाने की मांग कर डाली।  
 

Anger in Hindu Mahasabha over vulgarity in the name of Lavani
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर में रविवार रात मेला आयोजन समिति ने लावणी कार्यक्रम कराया, लेकिन इसको लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा नाराज है। महासभा के नेताओं ने बताया कि लावणी के नाम पर फूहड़ता का प्रदर्शन हुआ। इसको लेकर आयोजक और कलाकारों पर एफआईआर होना चाहिए।

Trending Videos


मंगलवार को हिंदू महासभा ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। पड़वे पर शाहपुर में मेला आयोजन होता है। इसको लेकर रविवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। यहां पर कलाकार गौतमी पाटिल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, लेकिन यहां भीड़ इतनी आ गई कि बेरिकेड्स तोड़कर लोग मंच तक पहुंच गए और कार्यक्रम को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने नाराजगी जाहिर की। महासभा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कहा कि लावणी महाराष्ट्र का पारंपरिक नृत्य है। लेकिन लावणी के नाम पर यहां फूहड़ता परोसी गई।

ऐसे आयोजन उत्तरप्रदेश-बिहार में नजर आते हैं। जहां खुलकर फूहड़ता का प्रदर्शन होता है। संस्कृति और लोक नृत्य के नाम पर इस तरह की फूहड़ता यहां बर्दाश्त नहीं होगी। अश्लील गानों पर नृत्य किया, जिससे भीड़ बेकाबू हुई। यहां बड़ा हादसा भी हो सकता था। ऐसे आयोजन समाज के लिए घातक है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed