सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur: Four dacoits of Nepanagar robbery case sent to jail, search for nine continues

Burhanpur: नेपानगर डकैती कांड के चार आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, नौ की तलाश अब भी जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

2 नवंबर की आधी रात को वृंदावन कॉलोनी में कंस्ट्रक्शन मटेरियल व्यापारी रौनक जैन के घर डकैती हुई थी। मामले में चार आरोपियों को गिऱफ्तार कर लिया गया है, जबकि नौ की तलाश है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

Burhanpur: Four dacoits of Nepanagar robbery case sent to jail, search for nine continues
डकैती में शामिल नौ आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर की वृंदावन कॉलोनी में डकैती के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर खंडवा जेल भेज दिया गया। डकैती के 9 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के लिए बड़ी चुनौती यह है कि ये बदमाश जिस गांव में रहते हैं, वह पहाड़ी इलाके में है। वहीं साल भर अलग-अलग जगह लगने वाले मेले और दूसरे आयोजनों में पहुंचकर ये सामान बेचते हैं। ऐसे में इन्हें पकड़ना मुश्किल है।
Trending Videos


2 नवंबर की आधी रात को वृंदावन कॉलोनी में कंस्ट्रक्शन मटेरियल व्यापारी रौनक जैन के घर डकैती हुई थी। बदमाश एक लाख रुपए नकद और सोने के आभूषण ले गए थे। दंपति से मारपीट की गई थी। मामले में पुलिस ने सोमवार को चार बदमाशों को पकड़ा। वारदात में शामिल सभी बदमाश पेशे से जगह-जगह मेलों में जाकर सामान बेचने वाले हैं। वारदात से पहले नवरात्रि से लेकर दशहरे तक बुरहानपुर और नेपानगर में लगे मेल में दुकान लगाकर ठहरे थे। इसी दौरान डकैती के लिए रैकी की थी। पुलिस ने अजय उर्फ बोल्की प्यारेलाल पारदी, सुजीत पारदी कांजरिया पिता मंगला, कालू पित राजू को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अभी आरोपियों को पकड़ना बाकी है। आरोपी रायसेन के गुलगांव में रहते हैं। यहां ज्यादातर पारदी लोग रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed