{"_id":"67377175da927fa2d507b141","slug":"burhanpur-major-accident-near-railway-gate-in-nepanagar-woman-going-to-collect-pension-collided-with-train-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: नेपानगर में रेलवे गेट के पास बड़ा हादसा, पेंशन लेने जा रही महिला ट्रेन से टकराई, बेटी ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: नेपानगर में रेलवे गेट के पास बड़ा हादसा, पेंशन लेने जा रही महिला ट्रेन से टकराई, बेटी ने दी मुखाग्नि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
कृष्णा बाई पेंशन लेने जा रही थीं। ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय उन्होंने रेलवे गेट के साइड से पटरी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के नेपानगर में गुरुवार को 54 वर्षीय महिला कृष्णा बाई कश्यप की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मातापुर बाजार स्थित बंद रेलवे गेट के पास हुआ, जब महिला रेलवे पटरी पार कर रही थी।
महिला के परिवार ने बताया कि वार्ड नंबर 13, सात नंबर गेट की निवासी कृष्णा बाई पेंशन लेने जा रही थीं। ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय उन्होंने रेलवे गेट के साइड से पटरी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार ने बताया कि 20 साल पहले महिला के बेटे की भी एक हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार में अब उनकी दो बेटियां हैं। इस दुखद घटना के बाद एक बेटी ने मां को मुखाग्नि दी।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, मातापुर रेलवे गेट अक्सर बंद रहता है, जिससे लोग पटरी पार करने का जोखिम उठाते हैं। रेलवे और प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
महिला के निधन के बाद स्थानीय लोगों ने शोक जताया और रेलवे प्रशासन से सुरक्षित व्यवस्था की मांग की। इस हृदयविदारक घटना ने नगरवासियों को झकझोर कर रख दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X