सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur News: 3 calves died due to wild animal attack in Bambhada area

Burhanpur News: चांदगढ़ डैम के पास खूंखार वन्य प्राणी का हमला, तीन बछड़ों की मौत से क्षेत्र में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Nov 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के चांदगढ़ डैम के पास शुक्रवार और शनिवार की दरमियान किसी खूंखार वन्य प्राणी ने गोवंश पर हमला कर दिया, जिसमें किसान राजेश भोपले की तीन गायों के बछड़े मारे गए।

Burhanpur News: 3 calves died due to wild animal attack in Bambhada area
जांच करने बंभाड़ा गांव पहुंचीं वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के चांदगढ़ डैम के पास शुक्रवार और शनिवार की दरमियान किसी वन प्राणी ने गोवंश पर हमला कर दिया। इस हमले में किसान राजेश रमेश भोपले की तीन गायों के बछड़ों की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Trending Videos


ग्रामीणों के अनुसार, एक खूंखार वन प्राणी ने गायों के बछड़ों पर हमला किया और उन्हें मार डाला। उसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। इस हमले से इलाके के लोग खासे परेशान हैं और डर के साए में हैं। पीड़ित किसान ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। उसे जल्द से जल्द मुआवजा देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वन विभाग के डिप्टी रेंजर अरुण सातव ने बताया कि उन्हें गांव में वन्य प्राणी के हमले की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है। अरुण सातव ने कहा कि यह एक खूंखार वन प्राणी का हमला था और इस कारण मुनादी कराकर लोगों से अपील की गई है कि वे सामूहिक रूप से खेतों में जाने से बचें।

वन विभाग ने क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है। वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। इस दौरान वन विभाग की टीम में रेंजर संजय मालवीय, डिप्टी रेंजर अरुण सातव, बृजलाल निंभोरकर, नंदलाल सोनवणे, अभिषेक शर्मा और सुरक्षा श्रमिक रहमान तड़वी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed