सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur Services of Assistant Block Development Manager Ajay Gupta terminated

Burhanpur: सहायक विकास खंड प्रबंधक अजय गुप्ता की सेवाएं समाप्त, प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश डे-स्टेट ग्रामीण आजीविका मिशन के जनपद पंचायत बुरहानपुर के अंतर्गत पदस्थ सहायक विकास खंड प्रबंधक संविदा अजय गुप्ता की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

Burhanpur Services of Assistant Block Development Manager Ajay Gupta terminated
जिला पंचायत कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जनपद पंचायत बुरहानपुर अंतर्गत सहायक विकास खण्ड प्रबंधक (संविदा) अजय गुप्ता की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी गई है। कलेक्टर भव्या मित्तल ने यह कार्रवाई प्रशासकीय और वित्तीय अनियमितता, कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर की है।

Trending Videos


बता दें कि सहायक विकास खण्ड प्रबंधक अजय गुप्ता द्वारा प्रशासकीय कार्यों में रूचि नहीं ली गई। गुप्ता की स्व सहायता समूह द्वारा लगातार शिकायतें भी विभाग को मिल रही थी। शिकायतों की जांच करने पर कार्यों में लापरवाही सामने आई। उक्त कृत्यों के चलते इन्हें कई बार नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन उनके द्वारा कार्यों में कोई सुधार नहीं लाया गया। निरंतर वरिष्ठ कार्यालयों के आदेशों-निर्देशों की अवेहलना की गई। गुप्ता का यह कृत्य शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर मित्तल द्वारा सहायक विकास खण्ड प्रबंधक अजय गुप्ता को छह अगस्त, 2024 को चेतावनी पत्र जारी कर कार्य में सुधार लाने के लिए अवसर प्रदान किया गया था। परन्तु इनके द्वारा कार्य में कोई सुधार नहीं लाया गया। अजय गुप्ता का यह कृत्य मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पत्रानुसार के बिन्दु क्रमांक-7.2 की उप कंडिका 5 के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed