सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur: Sugarcane farmers of Maharashtra sought permission for supply in Burhanpur district

Burhanpur: महाराष्ट्र के गन्ना किसानों ने बुरहानपुर जिले में सप्लाई की अनुमति मांगी, दस गांव के किसान पहुंचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के दस से अधिक गांवों के गन्ना उत्पादक किसानों ने बुरहानपुर के नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाने में गन्ना सप्लाई की अनुमति मांगी है। बेहतर सुविधाओं की उम्मीद में शुक्रवार को कलेक्टर भव्या मित्तल से मिलकर उन्होंने यह मांग रखी, हालांकि तकनीकी कारणों से अनुमति मिलना चुनौतीपूर्ण है।

Burhanpur: Sugarcane farmers of Maharashtra sought permission for supply in Burhanpur district
बुरहानपुर पहुंचे महाराष्ट्र के गन्ना किसान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में शुगर मिलों में गन्ना पिराई सत्र की शुरुआत होने वाली है। खेतों में तैयार गन्ने की फसल अब मिलों में भेजी जाने की तैयारी में है। इसी बीच, महाराष्ट्र के गन्ना उत्पादक किसानों ने बुरहानपुर शक्कर कारखानों में गन्ना सप्लाई करने की अनुमति की मांग की है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के दस से अधिक गांवों के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाने में गन्ना सप्लाई करने की अनुमति देने का आग्रह किया।

Trending Videos


कलेक्टर भव्या मित्तल, जो वर्तमान में नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाने की प्रशासक भी हैं, से किसानों ने मुलाकात की और अपनी समस्या रखी। किसानों का कहना है कि वे बुरहानपुर के शुगर मिल में गन्ना सप्लाई करना चाहते हैं क्योंकि महाराष्ट्र के कई शक्कर कारखाने आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और वहां किसानों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बुरहानपुर के मिलों में किसानों को सुविधाएं बेहतर मिलती हैं, इसलिए वे यहां अपना गन्ना बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मलकापुर, आकोट, मुक्ताईनगर, वरणगांव, भुसावल, जलगांव जमोद, रावेर, सावदा, यावल और धारनी के गन्ना उत्पादक किसानों ने कलेक्टर से इस मसले पर चर्चा की। हालांकि, तकनीकी कारणों से बुरहानपुर के शक्कर कारखाने में महाराष्ट्र के गन्ने की पिराई करना आसान नहीं होगा क्योंकि हर शक्कर कारखाने का अपना पिराई क्षेत्र निर्धारित होता है और केवल उसी क्षेत्र का गन्ना उपयोग किया जाता है। कलेक्टर भव्या मित्तल ने किसानों को उनकी समस्या पर विचार करने का आश्वासन दिया। फिलहाल, बुरहानपुर के शक्कर कारखाने की क्षमता और पिराई क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed