सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur: The banned Chinese Manjha got wrapped around the bike rider's neck,

Burhanpur: बाइक सवार की गर्दन पर लिपट गया प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, गर्दन में लगाने पड़े छह टांके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर में चाइनीज मांझे से एक व्यक्ति की जान पर बन आई। उसका गला कट गया और छह टांके लगाने पड़े। चाइनीज मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, बावजूद इसके चोरी छिपे कुछ पतंग व्यपारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में इसे बेच कर आमलोगों के साथ ही पशु पक्षियों तक की जान खतरे में डाल रहे हैं।

Burhanpur: The banned Chinese Manjha got wrapped around the bike rider's neck,
बाइक सवार की गर्दन पर लिपट गया प्रतिबंध चाइनीज मांझा
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर नगर के लालबाग थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक का गला बुरी तरह से कट गया । जानकारी के अनुसार युवक बाइक से घर का सामान लेने बाजार की ओर जा रहा था, इस बीच शहर के रेलवे स्टेशन और दरगाह-ए-हकीमी मेन रोड के बीच, उसके गले में अचानक से चाइनीज मांझा लिपट गया। जब तक वह बाइक को रोक कर खुद को उससे बचा पाता, तब तक तो उसकी गर्दन मांझे की तेज धार से कट चुकी थी, और शरीर से खून बहने लगा था। इस दौरान युवक दर्द के तड़पने लगा। इधर हादसे के बाद युवक की चीखें सुन आसपास कई लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Trending Videos


मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस को भी दी। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, और फिलहाल उसका इलाज जारी है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार अब युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है और वह खतरे से बाहर है। हालांकि मौके पर पहुंची लालबाग थाना पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि चाइनीज मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, बावजूद इसके चोरी छिपे कुछ पतंग व्यपारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में इसे बेच कर आमलोगों के साथ ही पशु पक्षियों तक की जान खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले में आए 6 टांके, उपचार है जारी
इधर इस मामले में जिला चिकित्सालय के ड्यूटी डॉक्टर दर्पण टोके ने बताया कि सोमवार को एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका चाइनीज मांझे से गला कट गया था। उसके गले पर 6 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है, और उसकी हालत में सुधार है। बता दें कि, बुरहानपुर पुलिस ने हाल ही में एक युवक को चाइनीज मांझा बेचते पकड़ा था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। वहीं इस मामलें में स्थानीय समाज सेवियों का कहना है कि अब भी कई जगह पर चोरी छुपे चायनीज मांझा बिक रहा है। जिस पर प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करना चाहिए, ताकि चायनीज मांझा की बिक्री पर शहर में पूरी तरह से प्रतिबंध लग सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed