सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Congress will gherao the assembly today over the BJP government's breach of promise

MP: भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव आज, बुराहनपुर से शामिल होंगे 1300 कांग्रेसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2024 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

MP: बुरहानपुर जिले से 1300 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहां मौजूद होंगे। 10 दिनों से इसके लिए एक-एक गाड़ियों की व्यवस्था, एक-एक व्यक्ति को वहां ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

Congress will gherao the assembly today over the BJP government's breach of promise
कांग्रेस ने बनाई रणनीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में सोमवार को बड़े स्तर पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा घेराव की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश प्रभारी एवं जिला प्रभारी ने बुराहनपुर जिले में कांग्रेस नेताओं की बैठक ली। देर शाम शहर के एक निजी होटल के हाल में यह बैठक आयोजित हुई। जिसमें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को लेकर किये जा रहे विधानसभा घेराव की तैयारी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय दत्त एवं कांग्रेस के जिला प्रभारी गयासीलाल रावत ने संबोधित किया। इस दौरान मौजूद जिले के कई कांग्रेसी नेताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए, जिस पर जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने आश्वस्त किया कि विधानसभा घेराव के आंदोलन में बुरहानपुर के कांग्रेस नेताओं की अधिक से अधिक उपस्थिती रहेगी।
Trending Videos


वहीं इसको लेकर पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि कांग्रेस बड़ी तादाद में सोमवार को विधानसभा घेराव करने वाली हैं। यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में किया जाएगा। हर जिले से हजारों की तादात में लोग पहुंच रहे हैं। वहां डेढ़ लाख से अधिक कांग्रेस नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बुरहानपुर जिले से भी 1300 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहां मौजूद होंगे। 10 दिनों से हम एक-एक गाड़ियों की व्यवस्था, एक-एक व्यक्ति को वहां ले जाने की व्यवस्था कर रहे हैं। हम आम आदमी की बात रखने के लिए भोपाल जा रहे हैं। वहां सरकार की वादाखिलाफी को लेकर प्रश्न उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। महिलाओं के साथ जो वादे किए थे कि हम चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 3000 रु महीना देंगे, सिलेंडर सब्सिडी का महिलाओं को वादा किया। वह फेल हुआ। युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। 2 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, जबकि युवाओं को एक भी नौकरी नहीं दी। कई परीक्षाएं हुई, लेकिन सभी के पेपर लीक हुए। एक भी परीक्षा का परिणाम आया नहीं और उल्टा युवाओं के परीक्षाओं के नाम पर पैसे लिए गए।

मोहन सरकार का एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन विकास के नाम पर सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हैं। इससे धूल उड़ती हैं। शासकीय अस्पतालों में 65 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी और शासकीय स्कलों में 63 प्रतिशत शिक्षकों के अभाव के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज देश का संविधान खतरे में है। भाजपा संविधान के साथ छेड़छाड़ कर अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के आरक्षण पर कुठाराघात किया जा रहा है । भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed