सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   One ASI and two women constables line attached in connection with woman beating case

Burhanpur: महिला पिटाई कांड को लेकर एक्शन, एक एएसआई, दो महिला आरक्षक लाइन अटैच; टीआई को भी मिला नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Nov 2024 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Burhanpur: 27 अक्तूबर को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से महिलाओं ने मुलाकात कर शिकायत की थी कि पूछताछ के नाम पर निंबोला थाने में पुलिस ने एक महिला के साथ पुलिस ने मारपीट की। इसके बाद सांसद ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आईजी को मामले से अवगत करवाया था।

One ASI and two women constables line attached in connection with woman beating case
आईजी से बात करते सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के निंबोला थाना क्षेत्र मे 27 अक्तूबर को कुछ महिलाओं ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात कर शिकायत की थी कि पूछताछ के नाम पर निंबोला थाने में पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट की। इस पर सांसद ने तुरंत आईजी को फोन लगाकर स्थिति से अवगत कराया था। खरगोन डीआईजी ने इस मामले में एसपी स्तर की अधिकारी और डीएसपी अजाक खरगोन वर्षा सोलंकी को जांच अधिकारी बनाया। 

Trending Videos


जांच निंबोला थाने के 3 अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट पुलिसकर्मियों पर सौंप दी। इसके बाद संभवत: पहली बार बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने निंबोला थाने में एक साथ लाइन अटैच की कार्रवाई पदस्थ आरक्षक पूजा बोरासी, पूजा सावनेर और एएसआई जगदीश राठौर को लाइन अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी राहुल कांबले को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दरअसल 27 अक्तूबर को कुछ महिलाएं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मिलने पहुंचीं थीं। इसमें से एक महिला ने कहा- मेरे साथ निंबोला थाने में महिला पुलिसकर्मी ने मारपीट की।

तब सांसद ने सीधे आईजी को फोन लगाया। महिलाएं कबाड़ बिनने का काम करती हैं और उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके बाद करीब 20 से अधिक महिलाएं सांसद के पास पहुंची थीं। बाद में एसपी के पास भी समाजजन पहुंचे थे। एसपी ने निष्पक्ष जांच की बात कही थी।

संभवत निंबोला थाने का यह पहला मामला है, जिसमें तीन पुलिसकर्मी एक साथ लाइन अटैच किए गए हैं। जांच अधिकारी खरगोन अजाक डीएसपी वर्षा सोलंकी ने कहा जांच प्रतिवेदन सौंप दिया है। वहीं से कार्रवाई होगी। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया दो महिला आरक्षक और एक एएसआई को लाइन अटैच किया गया है। थाना प्रभारी राहुल कांबले को भी शोकॉज नोटिस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed