सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Sevasadan Law College student stood second in state level power lifting competition

MP: 490 किलो वजन उठाकर मुशीर शेख ने रचा इतिहास, इंदौर में गूंजा बुरहानपुर का नाम; एमपी में दूसरा स्थान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुराहनपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर के सेवासदन लॉ कॉलेज के छात्र मुशीर शेख मकसूद ने इंदौर में आयोजित राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की 93 किलोग्राम श्रेणी में 490 किलो वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिससे कॉलेज और जिले का नाम रोशन हुआ।

Sevasadan Law College student stood second in state level power lifting competition
मुशीर शेख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर स्थित सेवासदन लॉ कॉलेज के एक छात्र ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के छात्र मुशीर शेख मकसूद ने पावर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग की 93 किलोग्राम श्रेणी में कुल 490 किलोग्राम वजन उठाकर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  

Trending Videos


इस उपलब्धि से न केवल कॉलेज बल्कि जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा रंजीतसिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंस, इंदौर द्वारा किया गया था, जिसमें लगभग 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुशीर की इस सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष तारिका सिंह ठाकुर ने उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पीएचसी में नहीं मिला स्टाफ, महिला ने अस्पताल परिसर में दिया बच्चे को जन्म; स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

क्या है पावर लिफ्टिंग?

पावर लिफ्टिंग ताकत पर आधारित एक प्रतिस्पर्धी खेल है, जिसमें प्रतिभागी तीन प्रकार की लिफ्ट स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में हिस्सा लेते हैं। इन तीनों लिफ्ट में उठाए गए अधिकतम वजन के कुल योग के आधार पर विजेता का चयन किया जाता है।

सेवासदन शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष एवं विधि विभाग के प्रमुख सुरेशचंद्र मुंशी, समिति सचिव हसमुखलाल जरीवाला ने भी मुशीर को शुभकामनाएं दीं। वहीं, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहन सोनी, सेवासदन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील, क्रीड़ाधिकारी मनीषा पाटिल, डॉ. सुशील माहेश्वरी, प्रो. वैशाली गुप्ता और प्रो. नितिन जावरे सहित सभी प्राध्यापकों ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed