सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   The provincial district executive of the Journalist Welfare Trust will be formed today

Burhanpur: जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की प्रांतीय जिला कार्यकारिणी का आज होगा गठन, 31 पदाधिकारी लेंगे शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

इस ट्रस्ट के किसी भी सदस्य के असामयिक निधन पर संबंधित के परिवार को 1 लाख रुपए की तुरंत आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रस्ट सदस्यों के लिए मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से पत्रकार आवासीय कॉलोनी का निर्माण करावाया जाएगा।

The provincial district executive of the Journalist Welfare Trust will be formed today
जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देशभर में और विशेषकर मध्यप्रदेश में भी पत्रकारों को अपनी कई मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए, प्रदेश के बुराहनपुर जिले में जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट का गठन किया गया है, जिसके जरिये पत्रकारों और उनके परिवार की शिक्षा, कौशल विकास, आवास, दुर्घटना, बीमारी के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की जाएंगी। इस ट्रस्ट में प्रांतीय और जिला कार्यकारिणी में 31 पत्रकारों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे गए हैं, जिसको लेकर आज शनिवार को इन सभी पदाधिकारियों का एक शपथ विधि समारोह भी आयोजित किया गया है।
Trending Videos


बता दें कि, यह शपथ विधि समारोह बुराहनपुर नगर के लालबाग-शनवारा रोड़ स्थित हाई राइज होटल में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार दोपहर आयोजित किये गए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर भव्या मित्तल करेंगीं और इसमें विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस और नेपानगर विधायक मंजू दादू, सहित जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी अतुल पटेल, नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार, एसडीएम पल्लवी पुराणिक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गठन किये जा रहे इस जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों की हर जरुरी सुविधाओं पर काम करना है, जिसमें ट्रस्ट के किसी भी सदस्य के असामयिक निधन पर संबंधित के परिवार को 1 लाख रुपए की तुरंत आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रस्ट सदस्यों के लिए मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से पत्रकार आवासीय कॉलोनी का निर्माण करावाया जाएगा। ट्रस्ट के सदस्यों को गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में ट्रस्ट की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

ट्रस्ट के सदस्यों के कौशल को निखारने के लिए नियमित ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाए जाएंगे और इससे जुड़ी कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही ट्रस्ट के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए एक प्रभावी और सुलभ स्वास्थ्य योजना लागू कराना, ताकि आपातकाल में उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सहायता मिल सके। ट्रस्ट के सदस्यों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश कराने के लिए प्रयास करना, एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed