सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   digital arrest : an engineer father put 40 thousand rupees to save his son studying in Hyderabad

Burhanpur: डिजिटल अरेस्ट का जाल, हैदराबाद में पढ़ रहे बेटे को बचाने इंजीनियर पिता ने डाले 40 हजार, फिर हुआ ये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
digital arrest : an engineer father put 40 thousand rupees to save his son studying in Hyderabad
digital arrest - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

प्रदेश के निमाड़ अंचल में डिजिटल गिरफ्तारी दिखाकर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को बुरहानपुर में देखा गया, जब नगर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियर प्रमोद गढ़वाल के साथ साइबर ठगों ने उनके हैदराबाद में पढ़ रहे बेटे को आपराधिक मामले में फंसे होने का दावा कर 40 हजार रुपये ठग लिए। हालांकि, बार-बार आ रहे फोन कॉल्स से सतर्क होकर गढ़वाल ने पुलिस को तुरंत सूचना दी।

Trending Videos

ठगों ने वीडियो कॉल पर पुलिस थाने जैसा बैकग्राउंड दिखाकर इंजीनियर प्रमोद गढ़वाल को विश्वास में लिया और बताए गए मोबाइल नंबर 7000853068 पर 40 हजार रुपये भेजने को कहा। इसके बाद, उन्हें एक अन्य नंबर 9528021058 से बार-बार कॉल आने लगे और अतिरिक्त रकम की मांग की गई, जिससे गढ़वाल को ठगी का आभास हुआ और उन्होंने लालबाग पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी, इसी तरह के मामले खंडवा नगर में सामने आ चुके हैं, जहां ठगों ने वीडियो कॉल पर पुलिस थाने का दृश्य दिखाकर लोगों को डिजिटल गिरफ्तारी का झांसा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed