सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur year 2024 was full of achievements in terms of tourism Banana Festival celebrated for first time

Burhanpur: पर्यटन के लिहाज से उपलब्धियों भरा रहा साल 2024, पहली बार मना था बनाना फेस्टिवल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर जिले में एक जिला-एक उत्पाद योजनान्तर्गत चयनित हुई केला फसल के उत्पादन व उत्पादों के लिए जिले को इसी वर्ष दिल्ली में प्रथम राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कारों में स्पेशल मेंशन अवार्ड से नवाजा गया।

Burhanpur year 2024 was full of achievements in terms of tourism Banana Festival celebrated for first time
पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा साल 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार को समाप्त हो रहा साल 2024 पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। इस साल जिले की प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थली और अपने आप में अनोखी जल संग्रहण वितरण प्रणाली कुंडी भंडारा को यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल किया गया है। इस लिहाज से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसे यूनेस्को की स्थाई सूची में भी शामिल कर लिया जाएगा।

Trending Videos


बता दें कि कुंडी भंडारे को विश्व धरोहर स्थल बनाने की दिशा में प्रयास तो सतत रूप से किये जा रहे थे। लेकिन यह स्वप्न साल 2024 में पूरा हो पाया है, जिसके बाद अब बुरहानपुर में, देशी-विदेशी पर्यटकों के आगमन से पर्यटन उद्योग के विकसित होने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। हालांकि, इस उपलब्धि के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने भी सतत प्रयास किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बुराहनपुर जिले में यूं तो कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं जिनमें असीरगढ़ का किला, कुंडी भंडारा, काला ताजमहल, शाही किला, खरबूजा महल, अकबरी सराय, राजा राव रतन का महल, महल गुलारा, सहित शाही जामा मस्जिद शामिल हैं तो वहीं यहां धार्मिक महत्व के भी कई स्थल मौजूद हैं। जिनमें गुरुद्वारा, दरगाह-ए-हकीमी, रोकड़िया हनुमान मंदिर, ईच्छादेवी मंदिर, रेणुका माता मंदिर, आशा देवी माता मंदिर सहित सीता नहानी शामिल हैं। इनके साथ ही यहां प्राकृतिक स्थल जिसमें बसाली का झरना, बादल खोरा भी पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। बुरहानपुर जिले में इस साल नवंबर माह में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इधर जिले में पर्यटन स्थलों के रख-रखाव के लिए, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद भी लगातार नित नए नवाचार कर रहा है।

केले की फसल से मिली जिले को देश विदेश में पहचान
बुरहानपुर जिले में एक जिला-एक उत्पाद योजनान्तर्गत चयनित हुई केला फसल के उत्पादन व उत्पादों के लिए जिले को इसी वर्ष दिल्ली में प्रथम राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कारों में स्पेशल मेंशन अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही जिले में पहली बार बनाना फेस्टिवल का आयोजन भी इसी साल माह फरवरी 2024 में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ था, जिसकी प्रशंसा प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी की गई। इसके साथ ही जिले में स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके बाद उनके द्वारा बनाना फाइबर से कई तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। वहीं इन उत्पादों की देश सहित विदेशों में भी बड़ी सराहना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed