फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cheetah brought from South Africa injured in fight at Kuno National Park in Sheopur MP News in Hindi

Cheetah: कूनो पार्क में चार चीतों में हुई लड़ाई, दक्षिण अफ्रीका से लाया गया अग्नि घायल; जानें कैसी है हालत

Wed, 28 Jun 2023 02:50 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, श्योपुर (मप्र)
एजेंसी, श्योपुर (मप्र) Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 28 Jun 2023 02:50 AM IST
सार

डीएफओ ने बताया कि संघर्षरत चीतों को छुड़ाने के लिए साइरन बजाया गया और पटाखे छोड़े गए। इसके बाद घायल अग्नि को बेहोश कर उसका उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन
Cheetah brought from South Africa injured in fight at Kuno National Park in Sheopur MP News in Hindi
चीता (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया अग्नि नामक एक चीता सोमवार शाम को आपसी लड़ाई में घायल हो गया। केएनपी के वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश कुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया, नामीबिया से लाए गए गौरव और शौर्य और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए अग्नि और वायु नर चीतों के बीच सोमवार की शाम करीब छह बजे केएनपी के मुक्त क्षेत्र में लड़ाई हुई। इस संघर्ष में अग्नि चीता घायल हुआ है, जिसका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि उसकी हालत ठीक है। वर्मा ने बताया कि संघर्षरत चीतों को छुड़ाने के लिए साइरन बजाया गया और पटाखे छोड़े गए। इसके बाद घायल अग्नि को बेहोश कर उसका उपचार शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि चीतों के बीच इस तरह की लड़ाई सामान्य है। बता दें कि मार्च से अब तक पार्क में जन्मे चार शावकों में से तीन सहित छह चीतों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


तीन वयस्क चीतों और तीन शावकों की हो चुकी है मौत
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते 18 फरवरी को कूनो में छोड़े गए थे। वहीं, एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसके बाद चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई थी। लेकिन अब तक तीन वयस्क चीतों और तीन शावकों की मौत हो चुकी है। चीतों की मौत के बाद कूनो पार्क में आवास, शिकार आधार और वन्यजीव प्रबंधन की उपयुक्तता पर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed