फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Class 12 Student Drinks Poisonous Substance After Poor Exam, Rushed to District Hospital

Chhatarpur News: 12वीं का पेपर बिगड़ा तो छात्रा ने घर लौटकर पी लिया हेयर डाई, जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

Mon, 09 Mar 2026 08:02 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 08:02 AM IST
सार

12वीं की परीक्षा देकर घर लौटी एक छात्रा ने कथित तौर पर हेयर डाई पी ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Class 12 Student Drinks Poisonous Substance After Poor Exam, Rushed to District Hospital
12वीं की छात्रा का पेपर बिगड़ा, घर लौटकर पी लिया जहरीला पदार्थ

विस्तार

जिले में 12वीं की एक छात्रा द्वारा हेयर डाई पीने का मामला सामने आया है। छात्रा परीक्षा देकर घर लौटी थी, जिसके बाद उसने कथित तौर पर बालों में लगाने वाली हेयर डाई पी ली। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ममता अनुरागी (18) पिता बाबूलाल निवासी ग्राम मझगवां अपने परिवार में दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी है। शनिवार 7 मार्च को उसका 12वीं कक्षा का राजनीति शास्त्र का पेपर था। वह घूरा स्थित स्कूल में परीक्षा देने गई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान उससे पेपर ठीक से नहीं बन पाया, जिससे वह काफी परेशान हो गई। पेपर देने के बाद जब वह घर लौटी तो दोपहर के समय उसने बालों में लगाने वाला कलर पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेमी को दी भयानक मौत: पहले मिलने घर बुलाया फिर करंट लगाकर किया बेहोश, कुल्हाड़ी से पैर काटकर फेंका जंगल में

परिजनों के अनुसार शुरुआत में उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी लेकिन देर रात अचानक ममता की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और घबराहट होने पर उसने परिवार वालों को बताया कि उसने हेयर डाई पी ली है। यह सुनते ही घर में हड़कंप मच गया और परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे।


बताया जा रहा है कि परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया लेकिन देर रात तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में परिवार के लोग खुद ही छात्रा को लेकर रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तुरंत छात्रा का उपचार शुरू किया। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में परिजन भी चिंतित नजर आए। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने से छात्रा का उपचार संभव हो सका है, वहीं परिजन फिलहाल इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed