फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Love affair leads to murder: Father, along with his minor son, hacks daughter's lover to death with an axe

MP : बेटी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका; छतरपुर में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 11:58 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 AM IST
सार

छतरपुर पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के क्षत-विक्षत शव के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बेटी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला ट्रेन हादसा प्रतीत हो।

विज्ञापन
Love affair leads to murder: Father, along with his minor son, hacks daughter's lover to death with an axe
छतरपुर: प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर की मातगुवां थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी 21 वर्षीय बेटी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था, ताकि मामला ट्रेन हादसे का लगे। कई बार ट्रेन गुजरने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान करने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


गुमशुदगी ओरछा रोड थाने में दर्ज थी
पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन और ईसानगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में मृतक की पहचान ग्राम महेवा निवासी रामजी रैकवार के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी ओरछा रोड थाने में दर्ज थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं। इसके बाद ग्राम महेवा निवासी मूलचंद रैकवार और उसके विधि विरुद्ध किशोर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक का मूलचंद की 21 वर्षीय बेटी से पिछले पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन आरोपी पिता इस रिश्ते के खिलाफ था।


ये भी पढ़ें- MP: मोबाइल के लिए मां से मांगा था रुपये, मना करने पर बेटे ने कर दी हत्या; नशे में भूल गया रिश्ता

इसी रंजिश में उसने रामजी को फोन कर खेत पर बुलाया, जहां अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पहले शव को झाड़ियों में छिपाया गया, फिर बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर डाल दिया, ताकि हत्या को दुर्घटना साबित किया जा सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed